Jwala

Express News

देश विदेश

दिल्ली की रफ्तार पर आंधी ने लगाया ब्रेक: 200 से ज्यादा फ्लाइट्स की उड़ानों में देरी, एयरपोर्ट पर 12 घंटे फंसे रहे यात्री

शुक्रवार को खराब मौसम के कारण विमानों पर काफी असर पड़ा। शुक्रवार से शनिवार के बीच लगभग 200 से ज्यादा विमान देरी से चले। वहीं, 25 विमान डायवर्ट किए गए। इस दौरान यात्री लगभग 12 घंटे तक फंसे रहे।

87312042025181408more_than_200_flights_delayed_on_igi_airport_1744444606.webp

 दिल्ली-एनसीआर में आई धूल भरी आंधी ने काफी कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया। इसका असर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल नजर आया। आंधी-तूफान के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं लगभग ठप हो गईं। आंधी-तूफान के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज भी उड़ान सेवाएं बाधित रहीं। उड़ानों में देरी के कारण सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। शनिवार सुबह के समय स्थिति और खराब हो गई। लोगों में भगदड़ का माहौल देखने को मिला।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

आंधी-तूफान के कारण विमान सेवाएं ठप
बता दें कि शुक्रवार को शाम के समय दिल्ली और NCR के इलाकों में भयंकर आंधी तूफान आया। इसके कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं लगभग ठप हो गईं। सुबह के समय भी कई इलाकों में धूल भरी आंधी का असर देखने को मिला। मौसम की इस मार का असर दिल्ली एयरपोर्ट पर देखने को मिला। शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार सुबह तक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से 200 से ज्यादा घरेलू उड़ानें देरी से चलीं। 25 विमानों का रूट डायवर्ट किया गया। वहीं आंधी के कारण सात उड़ानें रद्द कर दी गईं।

एयरपोर्ट पर फंसे सैकड़ों यात्री
विमानों के फेरबदल और देरी से आने के कारण सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए। शनिवार सुबह के समय अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। एयरपोर्ट से कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें यात्रियों को हुई असुविधा को देखा जा सकता है। लोगों ने एयरलाइंस की कुप्रबंधियों को लेकर शिकायत की और आरोप लगाया। कहा गया कि एयरलाइंस के कुप्रबंधन के कारण उनकी यात्रा योजनाओं पर असर पड़ा।

यात्रियों की शिकायत थी कि एयरलाइंस को मौसम के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराना चाहिए, लेकिन ये लोग तो बोर्ड भी अपडेट नहीं कर रहे हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयर इंडिया के कर्मचारी मदद करने या फिर अपडेट करने के लिए वहां पर मौजूद ही नहीं हैं। कुछ यात्रियों ने तो एयरलाइन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

एयर इंडिया ने यात्री को दिया ये जवाब
एक यूजर ने तो एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा कि नई दिल्ली का विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे ज्यादा कुप्रबंधित है और इसके हालात बस स्टैंड से भी बद्तर हैं। हालांकि एयर इंडिया ने इसका जवाब देते हुए लिखा कि 'हम आपकी बात सुन रहे हैं, लेकिन खराब मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के कारण उड़ानें प्रभावित हैं। आप निश्चिंत रहें, हम आपकी सहायता करने की कोशिश कर रहे हैं।'



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.