राजस्थान में मेयर चुनाव के नतीजों ने चौंकाया! अजमेर-पाली में BJP की बाजी, बीकानेर में कांग्रेस की जीत
राजस्थान के नगर निकायों में मेयर चुनाव के नतीजों ने कई शहरों में सियासी समीकरण बदल दिए हैं। अजमेर और पाली में भाजपा ने अपने पार्षदों की संख्या से अधिक वोट हासिल कर मेयर पद पर जीत दर्ज की। वहीं, अलवर में भी भाजपा की सुमनलता अग्रवाल मेयर चुनी गईं। बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला ने जीत हासिल की। इन नतीजों में निर्दलीय पार्षदों और क्रॉस वोटिंग की भूमिका अहम रही
अजमेर में अनामिका शर्मा बनीं मेयर, भाजपा को मिले 43 वोट
अजमेर नगर निगम में भाजपा की अनामिका शर्मा ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। खास बात यह है कि भाजपा के पास 32 पार्षद थे, जबकि अनामिका शर्मा को 43 वोट मिले। यानी पार्टी को अपने पार्षदों की संख्या से 11 अधिक वोट मिले। अजमेर में कांग्रेस 37 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन मेयर पद भाजपा के खाते में चला गया।
पाली में नमिता बुबकिया की जीत, कांग्रेस को बड़ा झटका
पाली नगर निगम में भी भाजपा ने मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा की नमिता बुबकिया को 33 वोट मिले और वह मेयर चुनी गईं। यहां कांग्रेस के 29 पार्षद थे, जबकि भाजपा के पास सिर्फ 21 पार्षद थे। इसके बावजूद कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुमित्रा जैन को केवल 3 वोट मिले। पाली में निर्दलीय पार्षद राजबाला हिंगड़ भी मेयर पद की दौड़ में थीं।
उदयपुर और अलवर में भी भाजपा का मेयर
उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी मेयर चुने गए। वहीं, अलवर नगर निगम में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल ने जीत दर्ज की। सुमनलता अग्रवाल को 42 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कमलेश शर्मा को 23 वोट प्राप्त हुए।
बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला बने मेयर
बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस नेता अनिल कल्ला ने मेयर पद पर जीत हासिल की। वह पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे हैं। बीकानेर में कांग्रेस को पार्षद चुनाव में स्पष्ट बढ़त मिली थी और अनिल कल्ला की जीत के साथ पार्टी मेयर पद हासिल करने में सफल रही।
अटरू में मंत्री मदन दिलावर के भाई हारे
बारां जिले की अटरू नगर पालिका में भी मेयर चुनाव का नतीजा चर्चा में रहा। यहां शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भाई कृष्ण मुरारी दिलावर को कांग्रेस की निशा नैनीवाल ने 3 वोट से हरा दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.