गुजरात में सोमनाथ मंदिर, अहमदाबाद और गांधीनगर कोबा स्थित भाजपा कार्यालयों तथा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। अहमदाबाद पुलिस को मिले एक धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों, अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अहमदाबाद पुलिस को मिले एक धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया कि राज्य की कई अहम जगहों पर बम लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही गुजरात पुलिस, साइबर क्राइम टीम और बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और सुरक्षा जांच शुरू कर दीगुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अहमदाबाद पुलिस को मिले एक धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया कि राज्य की कई अहम जगहों पर बम लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही गुजरात पुलिस, साइबर क्राइम टीम और बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और सुरक्षा जांच शुरू कर दी
भाजपा कार्यालयों और सोमनाथ मंदिर में तलाशी अभियान
ईमेल मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम अहमदाबाद के खानपुर स्थित भाजपा के पुराने दफ्तर पहुंची। आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर तैनात कर दी गईं। तलाशी के दौरान अहमदाबाद के मेयर हितेश बरोट और स्थानीय भाजपा नेता भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा गांधीनगर (कोबा) स्थित भाजपा मुख्यालय 'श्री कमलम' और सोमनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और वहां भी गहन जांच की गई।
ईमेल में देश विरोधी नारे और पुलिस को भी धमकी
शुरुआती जांच के मुताबिक, इस ईमेल में धार्मिक स्थलों और नेताओं के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के पुलिसकर्मियों और देश की खुफिया एजेंसी 'रॉ' को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में देश विरोधी और असामाजिक नारे भी लिखे गए हैं, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।
स्थिति सामान्य, जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए अहमदाबाद के एसीपी अद्वैत गांधी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे राज्य खुफिया ब्यूरो से खानपुर भाजपा दफ्तर को धमकी मिलने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की अच्छी तरह जांच की। उन्होंने साफ किया कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। साइबर क्राइम टीम अब ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी हुई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.