भारत ने 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गौरव के साथ मनाया। कर्तव्य पथ पर भव्य परेड, राफेल-सुखोई फ्लाईपास्ट, 30 झांकियां, ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन और ‘वंदे मातरम्’ थीम रही आकर्षण का केंद्र।
भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन हुआ, जिसमें देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भरता का शानदार प्रदर्शन किया गया।
इस वर्ष की मुख्य थीम 'वंदे मातरम्' पर आधारित थी, जो भारत के राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है। परेड की थीम 'स्वतंत्रता का मंत्र - वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र - आत्मनिर्भर भारत' रही।समारोह की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र ध्वज फहराया।
इस अवसर पर राष्ट्रगान गाया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
अट्रेक्शन
परेड में 29 एयरक्राफ्ट्स ने हिस्सा लिया, जिसमें सुखोई, राफेल सहित विभिन्न विमान शामिल थे। पैराट्रूपर्स ने आकाश से उतरकर शानदार प्रदर्शन किया। सूर्यास्त्र और MI-17 हेलिकॉप्टर्स ने फूलों की वर्षा की। विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुई इंटीग्रेटेड कमांड का भी प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ, जो देश की सैन्य क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक रहा।
इस बार परेड में 30 झांकियां निकाली गईं। इनमें राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा विभिन्न मंत्रालयों की ओर से झांकियां अट्रेक्शन का केंद्र रहीं, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता, विकास यात्रा और रक्षा आत्मनिर्भरता को दर्शाती रहीं।
परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन थे, जिनकी मौजूदगी भारत-यूरोपीय संघ के मजबूत रणनीतिक संबंधों को रेखांकित करती है।
यह भव्य समारोह लगभग 90 मिनट तक चला और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ समाप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर पूरा देश एकजुट होकर गर्व महसूस कर रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.