Jwala

Express News

देश विदेश

NDA या महागठबंधन... जानिये सीटों के बंटवारे पर सिर फुटव्वल कहां ज्यादा ?

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केवल एनडीए में नहीं बल्कि महागठबंधन में भी सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। तो चलिये बताते हैं कि दोनों में किन नेताओं में 'नाराजगी' ज्यादा है।

193121020250128381280x720_2534584-bihar-assembly-elections-2025.webp

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने NDA दलों के बीच सीट बंटवारे की संख्या से जुड़ी खबरों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि एनडीए में अलग-अलग दलों के बीच संख्या निर्धारित हो गई हैं, जबकि ये जिम्मेदारी पांच दलों के नेताओं का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए में सभी चीजें केंद्रीय नेतृत्व तय कर रहा है। जल्द ही सारी सूचना एनडीए द्वारा दे दी जाएगी। बता दें कि सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि चिराग पासवान को 26 सीटों पर, जीतन राम मांझी को 8 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 7 सीटों के लिए मना लिया गया है।

उधर, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के दावे से उलट कांग्रेस और राजद ने एनडीए पर तंज कसा है। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि एनडीए के भीतर बहुत ज्यादा रस्साकस्सी चल रही है। हम अपना काम बहुत शांति के साथ कर रहे हैं, लेकिन एनडीए में बहुत ज्यादा सिर फुटव्वल में चल रहा है। एक तरफ जहां चिराग पासवान कुछ कह रहे हैं, तो वहीं जीतन राम मांझी कुछ और कह रहे हैं। यह बता रहा है कि वहां बहुत रस्सा कस्सी है।

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन से मिलताजुलता बयान दिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है, सब ठीक है। सीटों के बंटवारे का फैसला हो चुका है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। जहां तक एनडीए की बात है, तो सिर फुटव्वल है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में अपना अस्तित्व बचाने के लिए नगरी नगरी, द्वारे द्वारे जा रही है। आज दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर चल रहा है, फिर भी वहां सब कुछ ठीक नहीं है।

भाजपा का भी सीट बंटवारे को लेकर पलटवार

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर विरोधी दलों पर पलटवार किया। कहा कि एनडीए के सभी दलों से वार्ता लगभग समाप्ति की ओर है। पार्टी के भीतर मंथन चल रहा है, जल्द ही सब बातें सबके सामने आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोई भी नाराज नहीं है, सभी ने अपनी अपनी बातें रखी हैं।

वहीं, लोजपा (रामविलास) की सांसद वीणा देवी ने कहा कि बहुत अच्छे वातावरण में पांचों गठबंधन दलों के बीच बातचीत हुई है। इसके बाद उम्मीदवारों पर भी चर्चा होगी, उसके बाद बता दिया जाएगा कि किस विधानसभा से कौन उम्मीदवार होंगे। NDA में सीट शेयरिंग को लेकर सहयोगी दलों के बीच नाराजगी की खबरों पर कहा कि यह गलत अफवाह है, लोग काफी खुश हैं और हम चट्टानी एकता के साथ खड़े हैं। बिहार में प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनना तय है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.