Jwala

Express News

देश विदेश

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस, दुर्ग में भाजपा महिला मोर्चा का महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस, दुर्ग में भाजपा महिला मोर्चा का महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न

200070220261412541005285596.jpg

दुर्ग। केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर किए गए विशेष प्रावधानों पर चर्चा हेतु भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।

Image after paragraph

 

कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने की।

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। नारी शक्ति के सशक्तिकरण हेतु बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए विशेष घोषणाएं की गई हैं, जिनमें हर जिले में SHE Marts की स्थापना, लखपति दीदी योजना का विस्तार, प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण, महिलाओं को AI, डिजिटल स्किल्स एवं ग्रीन जॉब्स में प्रशिक्षण, 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण कार्यक्रम तथा कार्यस्थलों के समीप शिशु देखभाल केंद्रों की स्थापना शामिल है। इस वर्ष जेंडर बजट कुल बजट का लगभग 9.37 प्रतिशत (करीब 5.01 लाख करोड़ रुपये) रखा गया है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत करना महिला नेतृत्व की सशक्त मिसाल है। यह बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत गति से आगे बढ़ रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा कि यह बजट महिला संवेदनाओं को समझते हुए तैयार किया गया है और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि यह बजट अपार अवसरों का मार्ग प्रशस्त करता है और महिलाओं की सहभागिता को केंद्र में रखकर बनाया गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि बजट में हर जिले में महिला छात्रावास, कैंसर की दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी में कटौती और आयुर्वेदिक कॉलेजों की स्थापना जैसे प्रावधान छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम का संचालन ममता राव ने किया एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री विनोद अरोरा, महिला मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


RO. NO 13404/ 40

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 0002
295070220261439511005286187.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 0002
295070220261439511005286187.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.