भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक; 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त
भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी है। 199 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर न्यूजीलैंड की गेंदबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले भारत ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। डेरिल मिचेल ने 89 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। हालांकि वह शतक से चूक गए। भारतीय गेंदबाजों को उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं मिले। अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया।
अभिषेक-वैभव के बीच 143 रन की पार्टनरशिप
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिये 143 रन की पार्टनरशिप बनाई। दोनों ने कीवी गेंदबाजों को शुरुआत से ही दबाव में रखा और आखिर तक तूफानी बैटिंग करते रहे। इसी के चलते भारत ने 40 गेंद शेष रहते यह मैच जीत लिया।
टीम सेंचुरी के मामले में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस मैच में भारत ने सबसे तेज टीम सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया है। भारत ने सिर्फ 5 ओवर में 100 रन बना दिए। इससे पहले 2021 में रोमानिया और सर्बिया के बीच मैच में 5.2 ओवर में 100 रन बने थे। 2023 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 5.3 ओवर में टीम सेंचुरी लगी थी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.