Jwala

Express News

जरा हट के

Sonia Gandhi Book: ‘किताब आएगी तो तमाशा होना तय’, सोनिया गांधी ने ऐसा क्यों कहा? 10 नवंबर को रिलीज होगी आत्मकथा

सोनिया गांधी ने X पर पोस्ट कर कहा कि उनकी किताब आने पर तमाशा होना तय है। 'Belonging: A Journey of Love' में राजीव गांधी से प्रेम कहानी और उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव सामने आएंगे।

72627102026150908whatsappimage2026-10-27at8.38.18pm.jpeg

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा कि जब उनकी किताब सामने आएगी, तो ‘तमाशा होना तय है’

सोनिया गांधी के मुताबिक, दशकों से दूसरे लोग उनकी कहानी बताते और लिखते रहे हैं, लेकिन अब अपनी बात रखने की बारी उनकी है। उनकी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) 10 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। 

इस किताब के जरिए सोनिया गांधी अपनी जिंदगी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते और सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनुभवों को अपने नजरिए से सामने रखेंगी।

सोनिया गांधी ने X पर क्या लिखा?

 

There’s bound to be some tamasha when this book comes out. After all, others have spent decades telling my “story”, now it’s my turn. https://t.co/jDy5vBI8ey

— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 27, 2026

सोनिया गांधी ने मंगलवार को अपनी पोस्ट में लिखा, “There’s bound to be some tamasha when this book comes out. After all, others have spent decades telling my ‘story’, now it’s my turn.”

इसका हिंदी अर्थ है, “जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है। आखिर, इतने दशकों तक दूसरे लोग मेरी ‘कहानी’ सुनाते रहे हैं, अब मेरी बारी है।”

उनके इस बयान से साफ है कि वह अपनी जिंदगी से जुड़े उन पहलुओं को खुद सामने रखना चाहती हैं, जिनके बारे में अब तक दूसरे लोगों ने लिखा या अपनी राय रखी है। उन्होंने यह भी माना है कि किताब के सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं।

10 नवंबर को रिलीज होगी सोनिया गांधी की किताब
सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love 10 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। इसका प्रकाशन अमेरिका में अल्फ्रेड ए. नॉफ़ और भारत में हार्परकॉलिन्स इंडिया कर रहा है। यह किताब उनके निजी जीवन और राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते से जुड़े अनुभवों पर केंद्रित है।

इससे पहले सोनिया गांधी ने बताया था कि उनके बारे में अब तक बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन उनके मुताबिक, कई बातें या तो मनगढ़ंत रही हैं या बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई हैं। इसलिए उन्होंने अपनी कहानी खुद बताने का फैसला किया।

कैम्ब्रिज के रेस्तरां में शुरू हुई थी राजीव गांधी से प्रेम कहानी
सोनिया गांधी ने अपनी किताब से जुड़ी एक पोस्ट में राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 1965 में इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में 'द वार्सिटी' (The Varsity) नाम के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी।

एक साझा दोस्त ने दोनों का परिचय कराया था। इसके बाद उनकी दोस्ती बढ़ी और आगे चलकर दोनों ने शादी कर ली। सोनिया गांधी ने इस मुलाकात को अपनी प्रेम कहानी की शुरुआत बताया है।

राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के खिलाफ थीं सोनिया
सोनिया गांधी ने अपनी किताब से जुड़े एक अन्य वीडियो में यह भी बताया कि जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा गया था, तब वह इसके खिलाफ थीं। उन्होंने कहा था कि वह नहीं चाहती थीं कि उनके पति प्रधानमंत्री बनें।

सोनिया गांधी की किताब को लेकर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें उनके निजी जीवन, राजीव गांधी के साथ रिश्ते और राजनीतिक जीवन से जुड़े किन अनुभवों का विस्तार से जिक्र किया गया है। किताब के रिलीज होने के बाद उनके अपने शब्दों में सामने आने वाली कहानी पर राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा होने की संभावना है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.