SIR को लेकर चुनाव आयोग में घमासान! दो आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार जताई आपत्ति
बताया गया है कि कई फैसले और आदेश ऐसे थे, जिन पर दोनों आयुक्तों ने सवाल उठाते हुए कहा कि ये उनकी जानकारी या सहमति के बिना लिए गए। खास बात यह है कि एक ही दिन में चार अलग-अलग मामलों में आपत्ति दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।https://jwalaexpress.com/
दोनों चुनाव आयुक्तों की आपत्तियां चुनाव आयोग के बेहद अहम कामकाज से जुड़ी बताई जा रही हैं। इनमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, वोटर लिस्ट से नाम हटाना, नाम दोबारा जोड़ना, SIR के दौरान नाम बहाल करने के आदेशों के खिलाफ अपील और मतदाता सूची से जुड़े IT सिस्टम की निगरानी जैसे मुद्दे शामिल हैं।
इन आपत्तियों की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तक भी पहुंचाई गई थी। कुछ मामलों में संबंधित अधिकारियों को भी इसकी प्रतियां भेजी गईं।https://jwalaexpress.com/
एक लिखित आपत्ति में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने कथित तौर पर कहा कि आयोग ने दो आयुक्तों की लिखित सलाह के विपरीत कदम उठाया। उन्होंने इस कार्रवाई को ‘अनाधिकृत और गैर-कानूनी’ बताया।
इसके बाद दोनों चुनाव आयुक्तों ने काम के बंटवारे में हुए बदलावों को लेकर कैबिनेट सचिव को अलग-अलग पत्र भी लिखे।
मामला सिर्फ वोटर लिस्ट तक सीमित नहीं रहा। मतदाता सूची से जुड़े IT सिस्टम की निगरानी की व्यवस्था में बदलाव को लेकर भी दोनों आयुक्तों ने आपत्ति जताई।
उनका कहना था कि काम के बंटवारे में किए गए बदलावों से निगरानी का एक स्तर समाप्त हो गया था और ये बदलाव उनकी जानकारी के बिना किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आयुक्तों ने इन बदलावों को रद्द कर दिया।
बिहार से शुरू हुई SIR प्रक्रिया को लेकर पहले से ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे हैं। अब आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की बार-बार दर्ज कराई गई आपत्तियों ने निर्णय लेने की प्रक्रिया और जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है।https://jwalaexpress.com/
10 महीने में 14 आपत्तियां—सवाल सिर्फ SIR पर नहीं, बल्कि चुनाव आयोग के भीतर फैसले लेने के तरीके पर भी उठ रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.