संकल्प सिद्धि का रहा पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के कार्यकाल का 11 साल केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने केन्द्र सरकार की गिनवाई उपलब्धियां,
कहा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में छत्तीसगढ़ की होगी अहम भूमिका
दुर्ग । केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू गुरुवार को दुर्ग पहुंचे। यहां उन्होने जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने चर्चा में कहा कि केन्द्र सरकार का 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल रहा है। यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इस कार्यकाल में कई बड़े संकल्प लिए गए। जो संकल्प सिद्धि की ओर आगे बढ़े है। इसलिए कहा जाता है कि मोदी है तो मुमकिन है। केन्द्र सरकार द्वारा अनेक योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णय से 11 साल के कार्यकाल में देश को संवारने कार्य किया गया है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जन कल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नया आयाम देने की भावना रही है। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने न केवल देश की सीमा सुरक्षित की, बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। आज हमारा भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने के करीब है। श्री साहू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भाजपा ने ही किया है और हमने ही राज्य को संवारा है। किसान खुशहाल हुआ है। सड़कों का जाल फैलाया गया है। पीएम आवास से गरीबों का अपने घर का सपना साकार किया गया है। प्रदेश में 3 करोड़ पीएम आवास बनाए गए है। जिसमें 2 करोड़ ग्रामीण एवं 1 करोड़ शहरी क्षेत्र में निर्माण करवाए गए है। छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में छत्तीसगढ़ अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए हमने विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसा भारत का निर्माण करने जा रहे है। जहां प्रत्येक भारतवासी के विकास की आकांक्षा पूरी होगी। मीडिया से चर्चा के दौरान सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,पूर्व मंत्री रमशिला साहू, महापौर अलका बाघमार, प्रदेश तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्ये, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, भाजपा प्रवक्ता दिनेश देवांगन, भाजपा नेता अजय तिवारी, दिलीप साहू, नारायणदत्त तिवारी, सरिता मिश्रा भी मौजूद रहे।
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त निर्णय के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों व एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत सिर्फ शांति की बातेें नहीं करता है, बल्कि घर में घुसकर आतंक को मिट्टी में मिला देता है। भारत अब न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रुप में उभरा है, बल्कि रक्षा उपकरणों का निर्यात करने वाला देश भी बन गया है। 60 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी की वोट बैंक की राजनीति के कारण माओवाद जैसी देशद्रोही ताकतों को बढ़ावा मिला। नक्सलवाद पर पीएम मोदी के नेतृत्व मेंं छत्तीसगढ़ समेत देशभर में जिस तरह से कार्यवाही हो रही है। उससे जल्द देश माओवाद से मुक्त हो जाएगा। इसके अलावा केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने केन्द्र सरकार की अन्य उपलब्धियां गिनवाते हुए 11 साल के कार्यकाल को बेमिशाल बताया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.