Jwala

Express News

अपराध

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर काटा; VIDEO:पत्नी-बेटे के सामने हत्या; टूटी वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर काटा; VIDEO:पत्नी-बेटे के सामने हत्या; टूटी वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था

18712092025154638comp-118-3_1757651477.webp

अमेरिका में टेक्सास के डलास में बुधवार को भारतीय मूल के व्यक्ति की उसकी पत्नी और बेटे के सामने हत्या कर दी गई। हमलावर ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें हमलावर सिर काटते हुए, फिर उसे दो बार लात मारते हुए और बाद में कूड़ेदान में फेंकता दिख रहा है।

पुलिस के अनुसार, झगड़ा तब शुरू हुआ जब चंद्रमौली नागमल्लैया ने अपने सहकर्मी, 37 साल के योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को टूटी हुई वॉशिंग मशीन इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा। बहस बढ़ गई, और मार्टिनेज ने चंद्रमौली पर कई बार चाकू से हमला किया।

चंद्रमौली मोटल के पार्किंग लॉट में मदद के लिए चिल्लाते हुए भागे, लेकिन योर्डानिस ने उनका पीछा किया और माचेटे (चौड़ा और भारी ब्लेड वाला चाकू) से हमला किया। चंद्रमौली की पत्नी और बेटे, जो मोटल के फ्रंट ऑफिस में थे, बाहर आए और रोकने की कोशिश की, लेकिन योर्डानिस ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद उसने चंद्रमौली का सिर काट दिया।

चंद्रमौली नागमल्लैया जिनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

चंद्रमौली नागमल्लैया जिनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

वारदात के 3 फुटेज...

सहकर्मी ने मामूली विवाद के बाद चंद्रमौली का सिर चाकू से काटकर अलग कर दिया।

सहकर्मी ने मामूली विवाद के बाद चंद्रमौली का सिर चाकू से काटकर अलग कर दिया।

हमलावर ने कटे हुए सिर को सड़क से उठा कर थोड़ी दूर ले जाकर रख दिया।

हमलावर ने कटे हुए सिर को सड़क से उठा कर थोड़ी दूर ले जाकर रख दिया।

कटे हुए सिर को फेंक कर हमलावर मौके से जाने लगा, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है

कटे हुए सिर को फेंक कर हमलावर मौके से जाने लगा, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है

आरोपी हिरासत में, जुर्म कबूल किया

पुलिस ने बताया कि पास में मौजूद डलास फायर-रेस्क्यू कर्मियों ने खून से सने योर्डानिस का पीछा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने कोबोस-मार्टिनेज के पास से खून से सनी एक टी-शर्ट, एक चाकू, नागमल्लैया का फोन और एक की-कार्ड बरामद किया है। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने बताया कि कोबोस-मार्टिनेज का हिंसक आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। उसे पहले कैलिफोर्निया में दोषी ठहराया गया था और इससे पहले फ्लोरिडा और ह्यूस्टन में भी गिरफ्तार किया जा चुका था।

पुलिस ने घटनास्थल पर कोबोस-मार्टिनेज को गिरफ्तार कर लिया, जहां उसके पास से खून से सनी टी-शर्ट, चाकू, नागमल्लैया का फोन और एक की-कार्ड बरामद हुआ।

पुलिस ने घटनास्थल पर कोबोस-मार्टिनेज को गिरफ्तार कर लिया, जहां उसके पास से खून से सनी टी-शर्ट, चाकू, नागमल्लैया का फोन और एक की-कार्ड बरामद हुआ।

भारतीय उच्चायोग ने नागमल्लैया की मौत पर दुख जताया

ह्यूस्टन स्थित भारतीय उच्चायोग ने नागमल्लैया की मौत पर शोक जताया है। दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा, 'हम परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता कर रहे हैं। आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है। हम मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।'

 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.