Jwala

Express News

अपराध

एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी, ग्राहकों की एफडी से निकाली गई रकम

एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी, ग्राहकों की एफडी से निकाली गई रकम

5592607202512173328526072025082559img-20250726-wa0043.webp

डोंगरगढ़ । अगर आपने एक्सिस बैंक में यह सोचकर खाता खुलवाया है कि आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं, तो यह खबर आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर में स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे व्यापारी वर्ग को हिला कर रख दिया है।
शहर के महावीर तालाब के पास स्थित एक्सिस बैंक ब्रांच में यह घोटाला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बैंक के लोन विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने ग्राहकों की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) की रकम से बिना उनकी अनुमति के भारी राशि निकालकर अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी। बताया जा रहा है कि इस अधिकारी ने एफडी में जमा राशि का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा लोन के नाम पर निकाल लिया, जबकि ग्राहकों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
फिलहाल, लगभग 5 करोड़ रुपये के गबन की बात सामने आ रही है। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में संलिप्त अधिकारी पिछले एक हफ्ते से फरार है। इस घोटाले का शिकार बने लोगों में शहर के कई जाने-माने व्यापारी, राइस मिल संचालक, ब्याज पर पैसे देने वाले कारोबारी और कई बड़े किसान शामिल हैं। घटना सामने आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है, लेकिन पीडि़त अब भी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। फिलहाल सभी चुप्पी साधे हुए हैं। डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि बैंक में गड़बड़ी की सूचना मिली है, लेकिन गबन की सटीक रकम और पूरी जानकारी बैंक की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि एक-दो दिनों में शिकायत दर्ज हो सकती है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.