Jwala

Express News

अपराध

दुबई-जयपुर फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़

दुबई-जयपुर फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़

72128062025122601file00000000cabc61f7a5fe07ae6f39c97d_1751098286.webp

दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर (एयर होस्टेस ) के साथ पैसेंजर ने छेड़खानी की। उसने एयर होस्टेस को गलत तरीके से टच किया। आरोप है कि पैसेंजर पाबंदी के बावजूद फ्लाइट में शराब पी रहा था। उसे रोका गया तो हंगामा करने लगा।

पूरी यात्रा के दौरान कई बार उसने एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की। जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के पहुंचने के बाद क्रू मेंबर ने CISF जवानों को बुलाया। CISF ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। एअर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन की ओर से जयपुर एयरपोर्ट थाने में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी की शिकायत दी गई है।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

क्रू मेंबर ने बड़ी मुश्किल से ग्लास लिया शुक्रवार की रात 12:45 पर फ्लाइट IX-196 दुबई से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। रात 2:40 बजे फ्लाइट जयपुर पहुंची थी। आरोप है कि 15-B सीट पर पैसेंजर (युवक) शराब पी रहा था। उससे एयर होस्टेस ने पूछा- यह क्या कर रहे हैं? युवक ने जवाब दिया- संतरे का जूस पी रहा हूं।

एयर होस्टेस ने कहा कि यह जूस नहीं शराब है। इसे युवक ने 'दुबई ड्यूटी फ्री' (शॉप) से खरीदा था। स्टाफ ने फ्लाइट में शराब पीने से मना किया। पैसेंजर से ग्लास देने के लिए कहा। वह बहस करने लगा। एयर होस्टेस ने अन्य क्रू मेंबर की मदद से ग्लास ले लिया। इसके बाद पैसेंजर ने नशे में हंगामा करना शुरू कर दिया।

एयरलाइंस अधिकारियों का कहना है कि एयर होस्टेस से बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूरी उड़ान के दौरान परेशान किया रिपोर्ट के अनुसार, थोड़ी देर बाद नशे में पैसेंजर शराब का ग्लास मांगने के लिए केबिन की ओर आ गया। आरोप है कि युवक ने एयर होस्टेस के करीब आने की कोशिश की। स्टाफ ने ग्लास देने से साफ मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद वह अपनी सीट के पास पहुंच गया।

उड़ान के दौरान जब एयर होस्टेस पैसेंजर की सीट के नजदीक पहुंची, तब उसकी पीठ पैसेंजर की तरफ थी। पैसेंजर ने गलत तरीके से टच किया। वह पूरी उड़ान के दौरान परेशान करता रहा। लैंडिंग के बाद भी उसने अपनी गलती नहीं मानी।

जयपुर एयरपोर्ट थाने में पैसेंजर के खिलाफ शिकायत दी गई।

जयपुर एयरपोर्ट थाने में पैसेंजर के खिलाफ शिकायत दी गई।

शिकायत की सूचना पर माफी मांगने लगा पीड़ित स्टाफ ने बताया कि जब आरोपी पैसेंजर को लगा कि अब ये लोग शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं, तब माफी मांगने लगा। फ्लाइट के जयपुर पहुंचने के बाद उसने अपना बोर्डिंग पास देने से इनकार कर दिया। बोर्डिंग पास को अपने पासपोर्ट में रख लिया और हमें परेशान करने लगा।

इस दौरान CISF के जवानों को बुलाकर युवक को काबू किया गया। एयरपोर्ट थानाधिकारी संदीप बसेरा ने बताया कि दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में दिनेश नाम के पैसेंजर ने एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की है। इसकी शिकायत विमान कंपनी ने थाने में दी है। मामले की जांच की जा रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.