होम / अपराध / फरसगांव के केशकाल थाना क्षेत्र में महिलाओं को दोस्ती के जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अपराध
फरसगांव के केशकाल थाना क्षेत्र में महिलाओं को दोस्ती के जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
फरसगांव। छत्तीसगढ़ के केशकाल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक युवक द्वारा महिलाओं को दोस्ती के जाल में फंसाकर उनके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपी अमान वीरानी न केवल पीड़ित महिलाओं से शारीरिक शोषण करता था, बल्कि उन्हें फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की उगाही भी करता था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि, अमान वीरानी ने कई महिलाओं के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी लगातार पीड़िताओं को धमकाते हुए उनका शोषण करता रहा।
छेड़छाड़ से बचने के लिए दुकान में घुसी पीड़िता, आरोपी ने जबरन किया दुष्कर्म
वहीं 2 जुलाई, बुधवार को राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पीड़िता ने छेड़छाड़ से बचने के लिए सैलून में पनाह ली थी। जिसके बाद दुर्ग में पकड़ाए 13 सटोरिए, 1 महिला भी शामिल किया। वहीं छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिव धृतलहरे को भी गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के अनुसार, प्राथिया ने पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा में लिखित आवेदन प्रस्तुत का रिपोर्ट दर्ज कराई थी 30 जून को ग्राम सांकरा निवासी शिव धृतलहरे ने उसकी मां के साथ हाथ बांह पड़कर छेड़खानी करने लगा, तो उसकी मां दौड़ते हुए खुशी सैलून दुकान में चली गई। जहां खुशी सैलून दुकान के संचालक योगेश सेन ने दुकान का शटर बंद करके उसके साथ बलात्कार किया। फिर पीड़िता को खुशी सेलून में ही रात भर बंधक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए बार-बार बलात्कार किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.