Jwala

Express News

अपराध

हरियाणा में कुख्यात बदमाश 'पेट्रोल' का एनकाउंटर:हिसार से गुरुग्राम आया, पुलिस ने घेरा तो 4 राउंड फायरिंग की; बॉलीवुड सिंगर की रेकी की थी

हरियाणा में कुख्यात बदमाश 'पेट्रोल' का एनकाउंटर:हिसार से गुरुग्राम आया, पुलिस ने घेरा तो 4 राउंड फायरिंग की; बॉलीवुड सिंगर की रेकी की थी

36308082025160145whatsappvideo2025-08-08at24832pm-ezgifcom-resize_1754647267.webp

हरियाणा के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच और कुख्यात बदमाश रमनदीप के बीच मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने 4 राउंड फायर किए। क्राइम ब्रांच टीम ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इस पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसे तुरंत गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, बदमाश रमनदीप को अपराध की दुनिया में पेट्रोल के नाम से जाना जाता है।

पूछताछ में सामने आया है कि पेट्रोल ने ही सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की रेकी की थी, जिसके बाद उस पर शूटरों ने फायरिंग की थी। फिलहाल, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती है, पुलिस टीम अब उसकी गुरुग्राम में हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस एनकाउंटर में बदमाश रमनदीप उर्फ पेट्रोल को पैर में लगी गोली।

पुलिस एनकाउंटर में बदमाश रमनदीप उर्फ पेट्रोल को पैर में लगी गोली।

यहां जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश...

पुलिस को मिला था इनपुट, बदमाश वारदात करने आ रहा गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि मानेसर क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात बदमाश है रमनदीप उर्फ पेट्रोल, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से मानेसर इलाके में आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मानेसर के पास पंचगांव इलाके में ही एक जाल बिछाया।

पुलिस ने किया रुकने का इशारा, दनादन फायरिंग की पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, देर रात करीब एक बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को आता देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन, संदिग्ध ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इसमें एक गोली रमनदीप को लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे काबू में लिया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

1 पिस्टल और 6 खाली खोल मिले घटनास्थल का FSL और सीन-ऑफ-क्राइम की टीमों ने निरीक्षण किया। जहां से उन्हें 1 पिस्टल, 6 गोलियों के खाली खोल व एक बाइक भी बरामद हुई। सभी चीजों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

एक दर्जन से ज्यादा संगीन अपराधों के मामले दर्ज प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक, पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया रमनदीप उर्फ पेट्रोल एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं । ये मामले हत्या के प्रयास, लूट, और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। फिलहाल, उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

ये फोटो 25 दिन पहले उस समय का है, जब सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की थार गाड़ी पर फायरिंग की गई थी। हमले से पहले थार गाड़ी का पीछा करते कार सवार बदमाश।

ये फोटो 25 दिन पहले उस समय का है, जब सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की थार गाड़ी पर फायरिंग की गई थी। हमले से पहले थार गाड़ी का पीछा करते कार सवार बदमाश।

सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग से पहले की थी रेकी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले महीने 14 जुलाई को बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में फायरिंग हुई थी। बदमाश रमनदीप उर्फ पेट्रोल ने ही उसकी रेकी की थी। इसके बाद ही फाजिलपुरिया पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसके अलावा सेक्टर 77 में हुई प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की हत्या में भी इसका रोल था या नहीं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। जरूरत पड़ी तो गुरुग्राम पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

5 करोड़ रुपए के लेन-देन को लेकर की थी फायरिंग हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया पर 5 करोड़ रुपए के लेन-देन को लेकर फायरिंग करने का दावा किया गया था। सुनील सरधानिया नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने दावा किया था कि फाजिलपुरिया ने रुपए लिए और जब सेलिब्रिटी बन गया तो फोन उठाना बंद कर दिया। उसने फाजिलपुरिया को एक महीने का टाइम देते हुए कहा कि रुपए वापस कर, इस मामले को खत्म करे वर्ना हर महीने उसके एक जानकार या रिश्तेदार को मारा जाएगा। उसने ये भी दावा किया कि उसका मकसद सिर्फ फाजिलपुरिया को डराना था।

पुलिस एक आरोपी को कर चुकी गिरफ्तार वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल (25) सोनीपत के जाजल का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फाजिलपुरिया के आने-जाने के समय, रुकने के स्थान आदि की रेकी की थी। रेकी करने के लिए वह गुरुग्राम में कई बार आकर अलग-अलग गेस्ट हाउस में भी ठहरा था।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.