Jwala

Express News

अपराध

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पेटी से मिला युवक का शव, पैर बंधे और सूटकेस में सीमेंट के साथ बंद — राजधानी रायपुर में सनसनी

हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस, पूर्व विधायक ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

34923062025134449image-2025-06-23t184908226_1750684702.webp

रायपुर। राजधानी रायपुर के पॉश इलाके इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वंडरलैंड वॉटर पार्क के पास एक बड़ी पेटी में बंद सूटकेस से युवक का शव बरामद हुआ। शव बुरी तरह मुड़ा हुआ और पैर बंधे हुए हालत में था, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इंद्रप्रस्थ इलाके के एक सुनसान क्षेत्र में रखी बड़ी पेटी में संदिग्ध हालत में एक सूटकेस पड़ा मिला, जिसे देखने के बाद राहगीरों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला, तो उसमें एक व्यक्ति की लाश मिली, जिसे मोड़कर अंदर डाला गया था और उसके पैर बंधे हुए थे।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सभी एंगल से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वहीं कॉलोनी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां फेंका

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इधर, मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि “प्रदेश में अपराधियों को खुली छूट मिल गई है। दिनदहाड़े इस तरह से एक युवक को मारकर सीमेंट से जाम करके सूटकेस में डाल दिया गया और उसे आउटर इलाके में फेंक दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा, "गृह मंत्री भले ही बड़े-बड़े दावे करें लेकिन प्रदेश की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। आज कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है।"

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह और मृतक की पहचान सामने आने के बाद ही अगली कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी। फिलहाल आसपास के थानों और लापता लोगों की रिपोर्टों से शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.