Jwala

Express News

अपराध

जीजा-साली ने युवक को ब्लैकमेल कर 2 लाख ठगे:वॉट्सएप चैट वायरल करने की धमकी दी, घर और आधी सैलरी भी मांगी

जीजा-साली ने युवक को ब्लैकमेल कर 2 लाख ठगे:वॉट्सएप चैट वायरल करने की धमकी दी, घर और आधी सैलरी भी मांगी

35330062025115652download(7).jpg

दुर्ग जिले में जीजा-साली ने मिलकर एक युवक को ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर नंदिनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल साली पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित जितेंद्र कुमार साहू ग्राम पथरिया का रहने वाला है। वहीं आरोपी दामिनी सोनी भिलाई कोसानाला के सिद्धार्थ नगर निवासी है।

मैसेज, चैटिंग वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग

पुलिस के अनुसार, पीड़ित जितेंद्र ने 27 जून को नंदिनी थाना में दामिनी सोनी और उसके जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम (25 वर्ष) के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। जितेंद्र की शिकायत के मुताबिक, 2008 से जितेंद्र की दामिनी सोनी से पहचान थी। इस दौरान उनका आपस में मिलना-जुलना और बातचीत भी होती थी।

इसी दौरान वर्ष 2013 में दामिनी की शादी हो गई, और दोनों का संपर्क टूट गया था। लेकिन 2021 में दामिनी ने जितेंद्र को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। फेसबुक पर फ्रेंड बनने के बाद दामिनी ने उसका मोबाइल नंबर मांगा।

मोबाइल नंबर लेने के बाद फिर से दोनों की आपस में बातचीत शुरू हो गई। दोनों में नजदीकियां बढ़ने के साथ ही वॉट्सऐप पर चैटिंग भी होने लगी। दामिनी ने दोनों के बीच हुए बातचीत के मैसेज और कॉल के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रख लिया था।

दामिनी अपने फोन में सुरक्षित रखे हुए मैसेज, चैटिंग, कॉल और वीडियो रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देने लगी। इसके बदले दामिनी ने जितेंद्र से अपने लिए अलग से घर और उसकी सैलरी का आधा हिस्सा मांगने लगी। दामिनी की लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर जितेंद्र ने उससे मिलना-जुलना और बातचीत करना बंद कर दिया।

जीजा के साथ मिलकर रची ब्लैकमेलिंग की साजिश

धमकी का असर नहीं होता देख शातिर दामिनी ने अपने जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम (25 वर्ष) के साथ मिलकर दबाव बनाने लगी। दोनों ने जितेंद्र को डरा धमका कर करीब 2 लाख रुपए वसूल लिए। पैसे मिलने के बाद दोनों का लालच बढ़ता चला गया। दोनों मिलकर वीडियो वायरल करने और बर्बाद करने की धमकी देते रहे।

ज्यादा पैसों के लालच में दोनों आरोपी 7 जून 2025 को वसूली के लिए जितेंद्र के घर उसके गांव पथरिया पहुंच गए। वहां पैसे नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। दोनों आरोपियों की धमकी से परेशान होकर आखिरकार जितेंद्र ने नंदिनी थाने में मामला दर्ज कराया।

दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया है। दामिनी सोनी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.