Jwala

Express News

अपराध

लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले ने तूल पकड़ा, हंगामा, विरोध प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले ने तूल पकड़ा, हंगामा, विरोध प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

4882806202512063228728062025021709img-20250627-wa0213.webp

-तृणमूल सहित मंत्री शशि पांजा की घटना की निंदा, कड़ी कार्रवाई की मांग
कोलकाता । बंगाल एक बार फिर लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले को लेकर सुर्खियों में है। महानगर कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले के 3 आरोपियों को कोर्ट ने आज 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। लेकिन उक्त घटना को लेकर एक बार फिर से देश भर में बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। कारण उक्त आरोपियों में एक आरोपी एक लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र और वर्तमान में पेशे से वकील व तृणमूल से जुड़ा है।  उक्त आरोपी मोनोजित मिश्रा की तस्वीरें सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से लेकर मुख्यमंत्री की भाभी, राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य सहित कई हस्तियों के साथ वायरल होने से ममता सरकार व तृणमूल पर सवाल उठने लगे है और हंगामा भी खड़ा हो गया है। वामपंथी छात्रों ने आज लॉ कॉलेज में लगे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के बैनरों को उखाड़ दिया और हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने कसबा थाने का घेराव कर लिया। थाने के सामने विरोध प्रदर्शन के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई। विरोध प्रदर्शन पर उतरे लोगों के साथ पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई।  पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज शुरू कर दिया। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लालबाजार ले जाया गया। मामले पर कॉलेज की उप-प्राचार्या डॉ. नयना चटर्जी ने बताया कि मुख्य आरोपी मोनोजीत कॉलेज का पूर्व छात्र और वकील है। उसे संस्थान की गवर्निंग बॉडी ने अस्थायी नियुक्ति दी गई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोलकाता गैंगरेप मामले में खुद से नोटिस लिया है। आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा- इस घटना की तुरंत और तय समय में जांच की जाए। पीड़ित को मेडिकल, मानसिक और कानूनी मदद दी जाए। मुआवजा भी दिया जाए।'
भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक न्यूज रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, “हैरान कर देने वाली घटना! एक महिला लॉ छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में गैंगरेप हुआ, आरोपियों में एक पूर्व छात्र और दो कॉलेज स्टाफ शामिल हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में एक तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा व्यक्ति भी शामिल है।
तृणमूल स्टूडेंट विंग के प्रमुख तृणकुर भट्टाचार्य ने कहा कि यह घटना शब्दों से परे दर्दनाक है। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि मोनोजीत मिश्रा तृणमूल की स्टूडेंट विंग से नहीं जुड़ा था। लेकिन वो जूनियर मेंबर था। कॉलेज में तृणमूल के छात्र विंग की एक्टिव यूनिट नहीं है।
पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री शशि पांजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पांजा ने कहा कि, सबसे पहले यह याद रखा जाना चाहिए कि, तृणमूल इस तरह के किसी आरोपियों को माला नहीं पहनाती है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपराजिता विधेयक (बलात्कार के दोषियों के लिए मौत की सजा) पारित किया गया था। इसे अभी तक कानून नहीं बनाया गया है। क्योंकि भाजपा ने इसे रोक दिया है। हम राजनीति नहीं करना चाहते। अगर भाजपा गंभीर हैं, तो बिल का समर्थन करें। एक महिला का शरीर आपकी राजनीति के लिए युद्ध का मैदान नहीं है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। पांजा ने कहा कि भाजपा को पीड़ित का दर्द समझना होगा और उसका सम्मान करना होगा। हमें तय करना होगा कि उसे न्याय मिले। कुछ पार्टियां हैं जो बलात्कारियों को 'संस्कारी' कहती हैं और उन्हें माला पहनाती हैं। हम ऐसा नहीं करते। यह एक गंभीर घटना है, हम इससे बहुत दुखी हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.