दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोईन तस्करी में 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए हेरोईन (चिट्टा) तस्करी में शामिल 4 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 91.9 ग्राम हेरोईन, जिसकी अनुमानित कीमत 18.69 लाख रुपये है, तथा 31 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।
पंजाब से लाकर भिलाई में करते थे बिक्री की तैयारी ...
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में किराये के मकान में मादक पदार्थ रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड डाली।
रेड के दौरान मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अमृतसर (पंजाब) से हेरोईन लाकर भिलाई में बेचने की तैयारी कर रहे थे।
किराये के मकान से चल रहा था अवैध कारोबार ...
आरोपी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई (ईडब्ल्यूएस-312) में किराये का मकान लेकर अवैध रूप से नशे का कारोबार संचालित कर रहे थे। पुलिस ने मौके से हेरोईन और नगदी बरामद कर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
आरोपियों के नाम ..
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं
राजविन्दर कौर (19 वर्ष), जिला अमृतसर
राजवीर सिंह (32 वर्ष), जिला अमृतसर
कुलदीप सिंह (39 वर्ष), जिला अमृतसर
लवप्रीत सिंह (22 वर्ष), जिला अमृतसर
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई ..
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 236/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) में प्रकरण दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.