Jwala

Express News

अपराध

अड्डेबाजी, खुले में शराब सेवन एवं हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई, 36(च) आबकारी एक्ट के तहत 51 प्रकरण दर्ज

अड्डेबाजी, खुले में शराब सेवन एवं हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई, 36(च) आबकारी एक्ट के तहत 51 प्रकरण दर्ज

298060520260909091007066971.jpg

दुर्ग पुलिस की सतत कार्यवाही जारी –

▪️ *जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 51 प्रकरण दर्ज किए गए*

▪️ *36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई*

▪️ *रात्रि के समय भीड़ एकत्र कर हुड़दंग करने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखी गई*

▪️ *प्रतिदिन शाम 06:00 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से बाजार, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है*

संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अड्डेबाजी, खुले में शराब सेवन तथा रात्रि के समय अनावश्यक भीड़ एकत्र कर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत प्रतिदिन शाम 06:00 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक मोबाइल पेट्रोलिंग इकाइयों द्वारा प्रमुख बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों में सघन चेकिंग की जाती है। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए अड्डेबाजी करने वाले, खुले में शराब सेवन करने वाले तथा शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाती है।

उक्त अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 51 प्रकरणों में 36(च) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। थाना सुपेला में 12, जामुल में 10, छावनी में 08, कुम्हारी में 04, खुर्सीपार में 04, उतई में 03, भिलाई नगर में 02, पुलगांव में 02, वैशाली नगर में 02, दुर्ग में 02 एवं नगपुरा में 02 प्रकरण दर्ज किए गए।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीम, डायल-112 स्टाफ एवं संबंधित पुलिस बल की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.