राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में छह माह पूर्व हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। पुलिस ने पत्नी, बेटी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।
रायपुर। डीडीनगर थाना क्षेत्र में छह माह पूर्व हत्या की गुत्थी को पुलिस ने आखिरकार सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसकी बेटी तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण पारिवारिक के साथ मोबाइल देखने का विवाद बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर 17 जख्म के निशान मिलने की पुष्टि हुई है।
पति की हत्या करने का अपराध कबूला
वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी दीपा भारती गोस्वामी (44), बेटी तनिया भारती गोस्वामी (19) तथा एक किशोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का अपराध कबूल किया। आरोपियों ने 27 सितंबर 2025 को रात 11 बजे के करीब हत्या की थी।
मोबाइल देखने की बात को लेकर विवाद
घटना दिनांक 27 सितंबर 2025 को वीरेंद्र का अपनी पत्नी तथा बेटी के साथ मोबाइल देखने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बीच वीरेंद्र की पत्नी तथा बेटी ने गुस्से में आकर पास रखे लकड़ी के बेट तथा ईंट से वीरेंद्र के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
साक्ष्य छिपाने की कोशिश
घटना के बाद साक्ष्य छिपाने आरोपियों ने खून साफ कर जो कपड़े पहने थे, उसे तथा लकड़ी के बेट तथा ईंट को पास के नाले में फेंक दिया। इसके बाद लाश को बाथरूम तक खींचकर ले गए और बाथरूम में औंधे मुंह लिटाकर परिजनों तथा पुलिस को वीरेंद्र की बाथरूम में गिरने से मौत होना बताकर गुमराह करने कोशिश की।
गिरफ्तार आरोपी
1. दीपा भारती गोस्वामी (उम्र 44 वर्ष) ( मृतक की पत्नी)
2. तनिया भारती गोस्वामी (उम्र 19 वर्ष) ( मृतक की बेटी )
3. एक नाबालिग बालिका (सहयोग करने वाली लड़की)
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.