सिंगरौली के विंध्यनगर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े डकैती। 5 बदमाश 15 मिनट में 15 करोड़ लूटकर फरार, फायरिंग और मारपीट की
सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार दोपहर विंध्यनगर में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) में पांच हथियारबंद डकैत घुसे और 10 से 15 मिनट में 15 करोड़ रुपए (नगदी और सोना) लेकर फरार हो गए। इसमें 9 से 10 किलो सोना और करीब 20 लाख रुपए कैश शामिल है। डकैतों ने मैनेजर के साथ मारपीट भी की है। बैंक के अंदर लोगों को डराने के लिए फायरिंग किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
लूटा गया सोना उन ग्राहकों का है जिन्होंने बैंक से गोल्ड लोन लिया था। आरोपी पिट्ठू बैग लेकर आए थे। एक ही लॉकर में सोना रखा था। पांचों ने बैग में सोना और कैश भरा और फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। इन्हें बैंक की गेट पर बन्दूक द्वारा चलाई गई गोली मिली। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर में घेराबंदी भी कर दी गई है।
डीजीपी कैलाश मकवाना भोपाल से रवाना
पुलिस टीम के साथ एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से लॉकर की चाबी और नगदी की जानकारी ली। जब मैनेजर ने उनकी बात मानने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान इन बदमाशों ने हथियारों के दम पर पूरे बैंक को कब्जे में ले लिया था। बैंक लूट की इस वारदात के सामने आने के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना भोपाल से सिंगरौली के लिए रवाना हो गए हैं। रीवा पहुंचकर वे सड़क मार्ग से सिंगरौली पहुंच जाएंगे।
शहर के एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग
बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। शहर के एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग की गई है। कुल कितने की लूट हुई है इसका आंकलन किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात है कि, जिस समय बैंक में लूट हुई उस समय गार्ड मौजूद नहीं था। बैंक कमर्चारियों और वहां मौजूद लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.