सूने मकान में चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार - 8.22 लाख की संपत्ति बरामद
दुर्ग। थाना अमलेश्वर पुलिस ने सूने मकान में हुई संगठित चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के जेवरात, नगदी, मोबाइल फोन सहित चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। कुल मिलाकर 8 लाख 22 हजार 480 रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 25 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच घर से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर मुख्य दरवाजा और अंदर के ताले टूटे मिले तथा आलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली गई थी। घटना ग्राम मोतीपुर, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग की है।
मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया।
मुख्य आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर उर्फ नानू यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था, जबकि चोरी के जेवरात तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू को बेचने के लिए दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया। आरोपियों ने चोरी की रकम से एक स्कूटी भी खरीदी थी।
जब्त सामग्री में शामिल—
54 ग्राम सोना (लगभग 6.48 लाख रुपये)
513 ग्राम चांदी (लगभग 2.58 लाख रुपये)
6,480 रुपये नगद
स्कूटी (CG 04 QV 3484)
मोटरसाइकिल हीरो होंडा (CG 07 L 8246)
विभिन्न मोबाइल फोन
मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, पायल, करधन, बिछिया सहित अन्य आभूषण
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर को लंबे समय तक खाली छोड़ने से पहले सुरक्षा के उचित इंतजाम करें और पड़ोसियों या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.