Jwala

Express News

अपराध

सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी

सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार; साथी की तलाश जारी

27708102026021831whatsapp-image-2026-10-07-at-31612-pm-1_1791372216.webp

दुर्ग जिले में सोने का बिस्किट दिलाने का लालच देकर लोगों से रकम ठगने वाले आरोपी को रानीतराई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वजीत मौर्य (29) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, विश्वजीत अपने साथी राहुल कुमार के साथ मिलकर लोगों को सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देता था और इसके नाम पर रकम लेता था।

मामले की शुरुआत ग्राम रेंगाकठोरा निवासी समीर साहू की शिकायत से हुई। समीर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने शिकायत की थी। शिकायत रानीतराई थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ठगी का मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। तकनीकी जांच में संदिग्धों की लोकेशन दूसरे राज्य में मिली। इसके बाद पुलिस टीम जरूरी अनुमति लेकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद रवाना हुई।

पुलिस ने इंदिरापुरम इलाके में तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। काफी जानकारी जुटाने के बाद विश्वजीत मौर्य को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने राहुल कुमार के साथ मिलकर लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की।

सस्ता सोना दिलाने का झांसा

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को सस्ता सोने का बिस्किट दिलाने की बात कहकर अपने जाल में फंसाते थे। सोना सस्ते में मिलने की उम्मीद में लोग उनके संपर्क में आते थे। इसके बाद बिस्किट देने के नाम पर उनसे रकम ले ली जाती थी।

अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और कुल कितनी रकम ऐंठी है। साथ ही राहुल कुमार और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

आरोपी जेल भेजा, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने विश्वजीत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि सोने का बिस्किट दिलाने के नाम पर ठगी का यह नेटवर्क कितने समय से चल रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.