Jwala

Express News

अपराध

GST के सहायक आयुक्त पर ACB की रेड : अंचला गिरी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ इमरान मेमन भी पकड़ाया

GST के सहायक आयुक्त पर ACB की रेड : अंचला गिरी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ इमरान मेमन भी पकड़ाया

70621112026164218acb_raids_the_house_of_gst_officer_archana_giri_1795262517.webp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट GST विभाग की सहायक आयुक्त अंचला गिरी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी के वाहन को ई-वे बिल के मामले में छोड़ने और प्रकरण में राहत देने के एवज में रिश्वत मांगी थी। इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले इमरान मेमन की संलिप्तता भी सामने आई है। ट्रैप कार्रवाई के बाद ACB ने अधिकारी के आवास पर आय से अधिक संपत्ति के संदेह में तलाशी शुरू कर दी है।

वाहन छोड़ने और केस में राहत देने के बदले मांगी थी रिश्वत
ACB से मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर निवासी शोएब रंगरेज ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि स्टेट GST विभाग में पदस्थ सहायक आयुक्त अंचला गिरी ने ई-वे बिल से संबंधित मामले में उनके वाहन को रोक दिया था। वाहन रिलीज कराने और प्रकरण में राहत दिलाने के बदले उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोप के मुताबिक, अधिकारी ने इस काम के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उसने अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाने के लिए ACB से संपर्क किया। 

 

 

शिकायत का सत्यापन कर ACB ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले रिश्वत मांगने से जुड़े तथ्यों का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद 21 नवंबर 2026 को जगदलपुर ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। निर्धारित कार्रवाई के दौरान टीम ने अंचला गिरी को उनके निवास पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया। ACB के अनुसार, यह रकम अधिकारी ने मध्यस्थ इमरान मेमन के जरिए प्राप्त की थी।

मध्यस्थ इमरान मेमन की भूमिका भी आई सामने
इस मामले में इमरान मेमन (30 वर्ष), पिता इदरीश मेमन, निवासी संजयनगर, कांकेर की भूमिका भी सामने आई है। ACB के मुताबिक, इमरान ने रिश्वत की रकम अधिकारी तक पहुंचाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।  

 

आय से अधिक संपत्ति के संदेह में अधिकारी के घर तलाशी
रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद ACB की टीम ने अंचला गिरी के निवास पर भी तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के संदेह में की जा रही है। टीम घर में मौजूद संपत्ति, दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
ACB के अनुसार, अंचला गिरी और इमरान मेमन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम, 2018) की धारा 7 एवं 12 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े पहलू पर भी नियमानुसार जांच की जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.