Jwala

Express News

अपराध

एमपी में फर्जी सिम के नेटवर्क पर सबसे बड़ा प्रहार: 504 संदिग्ध सिम बिक्री केंद्र जांच के घेरे में, 100 केस दर्ज, 80 गिरफ्तार

एमपी में फर्जी सिम के नेटवर्क पर सबसे बड़ा प्रहार: 504 संदिग्ध सिम बिक्री केंद्र जांच के घेरे में, 100 केस दर्ज, 80 गिरफ्तार

27921112026162715mp_cyber_police__operation_fast_2.0__fake_sim_cards_1795252901.webp

भोपाल। मध्यप्रदेश में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाली फर्जी सिम के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत 504 संदिग्ध सिम बिक्री केंद्रों और एजेंटों पर शिकंजा कसा गया है। अब तक 100 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 156 आरोपियों की पहचान हुई है। इनमें से 80 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, फर्जी सिम के खिलाफ यह देश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 

cyber1

फर्जी सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान समूह ने ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत प्रदेशभर में कार्रवाई की है। इस अभियान में 504 संदिग्ध पीओएस (सिम बिक्री केंद्र) संचालकों, एजेंटों और फर्जी सिम का इस्तेमाल करने वालों को जांच के दायरे में लिया गया है। पुलिस ने अलग-अलग जिलों में 100 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। इनमें 156 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब तक 80 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, जांच में 1,437 फर्जी सिम की पहचान की गई है। इन सिम से जुड़े मोबाइल नंबरों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर 1,907 शिकायतें दर्ज हैं। यानी इन नंबरों का इस्तेमाल देशभर में साइबर अपराध के लिए किया जा रहा था।

16 अगस्त से शुरू हुआ था ऑपरेशन FAST-2.0
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय ने यह अभियान 16 अगस्त 2026 को शुरू किया था। इसका नेतृत्व विशेष अभियान समूह ने किया। अभियान के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और दूरसंचार विभाग से मिले आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

cyber2

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी जांच की गई। इसके आधार पर साइबर ठगी के संवेदनशील क्षेत्रों और फर्जी सिम के नेटवर्क की पहचान की गई।

जांच में सामने आया कि कुछ सिम बिक्री केंद्रों के संचालक और एजेंट फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम जारी कर रहे थे। इन सिम को बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जा रहा था। इससे ठगी करने वाले गिरोह अपनी पहचान छिपाकर लोगों को निशाना बना रहे थे।

1437 फर्जी सिम चिह्नित, 1907 शिकायतें दर्ज
पुलिस की कार्रवाई में फर्जी सिम का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। अब तक 1,437 फर्जी सिम चिह्नित की गई हैं। इनसे जुड़े मोबाइल नंबरों के खिलाफ 1,907 शिकायतें दर्ज मिली हैं।

इन सिम का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लोन ऐप और ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी में किया जा रहा था। पुलिस अब इन नंबरों से जुड़े लोगों और उनके नेटवर्क की जांच कर रही है।

9 मास्टर सिम और 31 मोबाइल-लैपटॉप जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई उपकरण और दस्तावेज जब्त किए हैं। इनमें 9 मास्टर सिम और 127 फर्जी सिम शामिल हैं। इसके अलावा अंगूठे के निशान लेने वाली 4 मशीनें भी जब्त की गई हैं।

पुलिस ने 31 मोबाइल फोन और लैपटॉप भी कब्जे में लिए हैं। इन उपकरणों की जांच की जा रही है। इससे फर्जी सिम जारी कराने और उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाने वाले नेटवर्क की जानकारी मिल सकती है।

मुफ्त इंटरनेट और उपहार का लालच देकर लेते थे दस्तावेज
जांच में फर्जी सिम जारी कराने के कई तरीके सामने आए हैं। आरोपित लोगों को मुफ्त इंटरनेट, सिम पोर्ट कराने और उपहार देने का लालच देते थे। इसके बहाने उनके आधार कार्ड और दूसरे पहचान दस्तावेज हासिल कर लेते थे।

कुछ मामलों में लोगों को लोन दिलाने का झांसा दिया गया। उनके दस्तावेजों से बिना जानकारी के सिम जारी कराई गईं।

इन सिम का इस्तेमाल वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर फर्जी खाते बनाने में किया गया। इनके जरिए लोगों को निवेश का लालच दिया जाता था। फर्जी लिंक भेजकर भी ठगी की जाती थी। डिजिटल अरेस्ट और लोन ऐप से जुड़ी धोखाधड़ी में भी इनका इस्तेमाल हुआ। 

11 जिलों की पुलिस ने निभाई अहम भूमिका
ऑपरेशन FAST-2.0 में प्रदेश के कई जिलों की पुलिस शामिल रही। देवास, सतना, इंदौर, भोपाल, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, जबलपुर, राजगढ़, ग्वालियर और शिवपुरी की पुलिस ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने भी इस अभियान की सराहना की है। 7 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में मध्यप्रदेश पुलिस को अभियान की कार्ययोजना और उपलब्धियां साझा करने के लिए बुलाया गया था। दूसरे राज्यों ने भी इस अभियान के तरीके को समझने में रुचि दिखाई है।

पहले ऑपरेशन FAST में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश पुलिस ने सितंबर 2025 में भी फर्जी सिम के खिलाफ ऑपरेशन FAST चलाया था। उस दौरान 20 जिलों में कार्रवाई की गई थी। 50 मामले दर्ज हुए थे। 94 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

उस अभियान में 3,824 संदिग्ध पीओएस केंद्रों से जारी करीब 7,500 फर्जी सिम की जानकारी सामने आई थी। इनसे जुड़ी लगभग 6,200 साइबर अपराध शिकायतें दर्ज थीं। अब ऑपरेशन FAST-2.0 के जरिए पुलिस ने एक बार फिर इस नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की है। 

साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की सलाह
राज्य साइबर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

  • अनजान व्यक्ति को आधार कार्ड या पहचान संबंधी दस्तावेज न दें।
  • मुफ्त सिम, इंटरनेट और उपहार के लालच में न आएं।
  • अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों की जानकारी संचार साथी पोर्टल पर जांचें।
  • अनजान नंबर मिलने पर तत्काल शिकायत करें।
  • साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
  • शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल का भी इस्तेमाल करें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.