जलकुंभियों से पटा पोलसाय पारा तालाब, दुर्गंध से परेशान वार्डवासी
एनजीटी में शामिल तालाब की सफाई में निगम बरत रहा लापरवाही, पार्षद मनीष बघेल ने दी आंदोलन की चेतावनी
दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रं.27 स्थित पोलसाय पारा तालाब इन दिनों बदहाली का शिकार है। साफ सफाई के अभाव में पूरा तालाब जलकुंभियों से पट गया है। स्थिति यह है कि तालाब का पानी अब निस्तारी के लायक भी नहीं रह गया है। वहीं तालाब से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और बदबू के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने
की आशंका भी बढ़ गई है। गौरतलब है कि पोलसाय पारा तालाब एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के दायरे में शामिल है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा तालाब की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा की है। इस संबंध में वार्ड के कांग्रेस पार्षद मनीष बघेल ने
पूर्व में नगर निगम प्रशासन को तालाब की दयनीय स्थिति से अवगत कराकर तालाब की साफ सफाई की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। नतीजतन तालाब में
जलकुंभियों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और गंदगी के कारण दुर्गंध की समस्या भी गंभीर होती जा ही है। पार्षद मनीष बघेल ने
तालाब की बदहाली के लिए नगर निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि शहर के तालाबों की सफाई के लिए निगम द्वारा पौन्ड मशीन खरीदी गई है, लेकिन इसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। मशीन की खरीदारी के बावजूद तालाबों की सफाई नहीं होना निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा एक ओर तालाबों के संरक्षण की बात की जाती है, दूसरी ओर एनजीटी के दायरे में शामिल तालाब की दुर्दशा पर जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।
पार्षद मनीष बघेल ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही पोलसाय पारा तालाब की सफाई के लिए ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे वार्डवासियों के साथ मिलकर निगम प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.