टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर उड़न छू हुआ चोर: लोगों ने सड़क पर घेर पर पीटा
नीमच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि, एक आरोपी ने टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चोरी कर ली थी। इसके बाद आरोपी को शोरूम मालिक और उसके साथियों ने सड़क पर घेर कर पीटा। लोगों ने लाठी-डंडे से आरोपी की पिटाई की। इस दौरान कुछ लोग पास में खड़े देखते रहे। कुछ लोगों ने इस पूरी मारपीट का वीडियो बनाया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से तीन महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया है कि, घायल व्यक्ति की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है। वह शाजापुर जिले का रहने वाला है। 7 अप्रैल को प्रकाश इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के डेली ऑटोडील शोरूम गया था। उसने शोरूम में टेस्ट ड्राइव के लिए कार मांगी और कार मिलते ही फरार हो गया।
देखिए वीडियो
गर्लफ्रेंड के जरिए आरोपी को फंसाया
शोरूम का मालिक और उसके साथ तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। उन्हें पता चला कि, रेणुका नाम की लड़की प्रकाश की गर्लफ्रेंड है और वह नीमच के मनासा में किराए के घर में रह रहा है। शोरूम मालिक के कहने पर रेणुका ने प्रकाश को मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही प्रकाश तय जगह पर आया वैसे ही तीन पुरुषों और तीन महिलाओं ने उसे घेर लिया।
चोरी कार बेच दी
पहले तो इन लोगों ने प्रकाश से सवाल जवाब किए। उन्होंने कार के बारे में पूछा तो प्रकाश ने कहा कि, उसने कार बेच दी है। इसके बाद लोग भड़क गए और प्रकाश को पीटना शुरू कर दिया। लाठियों से पीट-पीट कर प्रकाश को लहूलुहान कर दिया गया। वो बहुत समय तक सड़क पर ऐसे ही पड़ा रहा।
पुलिस जांच में जुटी
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, प्रकाश को अधमरा कर आरोपी फरार हो गए। इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रकाश ने अपनी गर्लफ्रेंड पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.