टावर से कूदकर युवक की मौत, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका
दुर्ग। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसपी अस्पताल के पीछे टाउनशिप इलाके में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट में मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
-टावर से कूदने की सूचना पर पहुंची पुलिस ...
पुलिस को 6 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित क्षेत्र में एक युवक ने टावर से कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
-मृतक की पहचान ...
मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे (21 वर्ष), निवासी टाउनशिप, नंदिनी नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। वह डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।
-प्रारंभिक जांच में सामने आया कारण ...
पुलिस जांच में पता चला कि घटना से एक दिन पहले युवक का वाहन घर के पास दीवार से टकरा गया था, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद युवक मानसिक तनाव में था।
परिजनों के बाहर होने और संभावित डांट के भय के कारण उसने यह कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही है।
-मर्ग कायम, जांच जारी ..
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की संभावना जताई गई है।
यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या परेशानी में हो, तो परिवार, मित्रों या विशेषज्ञों से बात करना बहुत जरूरी है। समय पर सहयोग मिलने से ऐसे गंभीर कदमों को रोका जा सकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.