बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर ग्राम समोदा का सरपंच अरुण गौतम गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली कार्रवाई का दुर्ग पुलिस ने किया दावा, व्हाट्सएप स्टेटस पर राजस्व अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप
दुर्ग। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत बाउंड ओवर किए जाने के बावजूद शर्तों का उल्लंघन कर दोबारा आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त होने के मामले में दुर्ग पुलिस ने ग्राम समोदा निवासी सरपंच अरुण गौतम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इसे बाउंड ओवर के उल्लंघन पर छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली कार्रवाई बताया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम समोदा निवासी जितेंद्र देशमुख ने अरुण गौतम के विरुद्ध थाना पुलगांव में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अरुण गौतम ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है। शिकायत के साथ अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम), दुर्ग से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 950/26, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान थाना पुलगांव पुलिस ने आरोपी अरुण गौतम को गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर कराया गया था। इसके बावजूद कथित रूप से दोबारा आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने पर पुलिस ने इसे बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस ने पूर्व में कराए गए बाउंड ओवर के उल्लंघन के संबंध में अनुविभागीय दंडाधिकारी, दुर्ग के न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।
-सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्ती
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत बाउंड ओवर किए जाने के बाद उसकी शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति अथवा अधिकारी के संबंध में आपत्तिजनक या कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री प्रसारित करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ करने तथा कानून एवं बाउंड ओवर की शर्तों का पालन करने की अपील की है।
पुलिस की कार्रवाई में थाना पुलगांव के विवेचना अधिकारी एवं संबंधित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.