Jwala

Express News

अपराध

कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फॉरेंसिक जांच जारी

कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फॉरेंसिक जांच जारी

515120520261341531007194493.jpg

दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 खपरी रोड स्थित एक मकान में मंगलवार को अचानक आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी रोड स्थित एक मकान में आकस्मिक रूप से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड की टीम एवं राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ बचाव कार्य शुरू किया गया।

जब तक राहत दल मकान के भीतर पहुंचता, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी (17 वर्ष) और दो वर्षीय मासूम गोपिका शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता देने की मांग की है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव या किसी अन्य कारण से लगी।

थाना कुम्हारी पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


RO. NO 13783/ 27

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.