Jwala

Express News

अपराध

पटना में दिनदहाड़े मर्डर: पारस अस्पताल में घुसकर बदमाशों ने गैंगस्टर को गोलियों से भूना; देखिए CCTV

पटना में दिनदहाड़े मर्डर: पारस अस्पताल में घुसकर बदमाशों ने गैंगस्टर को गोलियों से भूना; देखिए CCTV

577170720250908262491323-patna-paras-hospital-murder-case.webp

बिहार की राजधानी पटना में सनसनीखेज घटना हो गई। बदमाशों ने गुरुवार (17 जुलाई) को पारस अस्पताल में घुसकर गैंगस्टर को गोलियों से भून दिया। हत्या के बार अपराधी मौके से फरार हो गए। सनसनीखेज मर्डर की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस पहुंची। हत्या क्यों की गई? अपराधी कौन हैं? पुलिस कारण का पता लगा रही है। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है

 

CCTV फुटेज आया सामने
फिल्मी स्टाइल में हुई गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में 5 अपराधी दिखाई दे रहे हैं। 4 लोगों ने कैप लगा रखी है। एक बिना कैप का है। किसी ने भी अपना चेहरा नहीं ढंका है। चंदन मिश्रा के वॉर्ड में घुसने से पहले पांचों ने कमर से पिस्टल निकाल ली। पिस्टल की नॉट चढ़ाई। इसके बाद आराम से दरवाजा खोलकर वॉर्ड में दाखिल हो गए। 30 सेकेंड बाद सभी अपराधी गैंगस्टर को गोली मारकर एक-एक कर बाहर निकले। सभी ने अपनी कमर में पिस्टल खोंसी और भाग निकले।

जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, बक्सर निवासी चंदन मिश्रा कुख्यात अपराधी था। 10 से ज्यादा मर्डर केस में आरोपी था। व्यवसायी राजेंद्र केसरी की हत्या मामले में कोर्ट ने चंदन को दोषी ठहराया था। चंदन को उम्रकैद की सजा हुई थी। 12 सालों से वह जेल में बंद था। 15 दिनों के लिए पैरोल दी गई थी। 18 जुलाई को उसकी पैरोल खत्म हो रही थी। 18 जुलाई को वापस उसे पटना के बेऊर जेल लौटना था।

लिवर का इलाज कराने आया था
तबीयत खराब होने के बाद चंदन पटना के पारस अस्पताल में इलाज कराने आया था। उसका लिवर डैमेज हो गया था। पारस अस्पताल के ICU में चंदन का इलाज चल रहा था। गुरुवार 5 अपराधी आए। हॉस्पिटल के बाहर गाड़ी खड़ी की। ICU में घुसकर चंदन को गोलियों से भून दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।

सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
हॉस्पिटल में हत्या के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पारस अस्पताल पहुंचे। सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सांसद ने कहा कि 'पारस अस्पताल मे मर्डर के बाद कुछ नहीं बचता। नीतीश जी सरकार चला नहीं रहे हैं। मैं बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग करता हूं। तेजस्वी यादव ने कहा-अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीज को ICU में घुसकर मारी गोली। बिहार में कोई कहीं सुरक्षित नहीं? 2005 से पहले ऐसे होता था जी?।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.