क्वेटा विस्फोट Video: सेना मुख्यालय के पास भीषण धमाका, 10 की मौत, 32 घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा मंगलवार सुबह एक भीषण धमाके से दहल उठी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि मॉडल टाउन और आसपास के संवेदनशील इलाकों तक सुनाई दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 32 से ज्यादा लोग घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
धमाके के बाद घटनास्थल से फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं, जिसके चलते लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। आसपास की इमारतों और घरों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं। सीसीटीवी फुटेज में धमाके की तेज आवाज और आग की लपटें साफ दिखाई दे रही हैं।
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर और स्वास्थ्य सचिव मुजीब-उर-रहमान ने तुरंत क्वेटा के सिविल अस्पताल, बीएमसी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में आपातकाल घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और फार्मासिस्टों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया है।
धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं, जबकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और जांच जारी है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आतंकी हमले की संभावना से इनकार नहीं कर रही हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.