Jwala

Express News

अपराध

सैफ अली खान हमलाः शरीफुल की जमानत याचिका का विरोध:बांद्रा पुलिस ने कोर्ट में कहा- उसके खिलाफ पुख्ता सबूत, जमानत मिलते ही बांग्लादेश भाग सकता है

सैफ अली खान हमलाः शरीफुल की जमानत याचिका का विरोध:बांद्रा पुलिस ने कोर्ट में कहा- उसके खिलाफ पुख्ता सबूत, जमानत मिलते ही बांग्लादेश भाग सकता है

83927072025053210bvc_1753588577.webp

15 जनवरी को सैफ अली खान पर उन्हीं के घर में घुसकर हमला किया गया था। इस मामले में शरीफुल इस्लाम की गिरफ्तारी हुई थी। हाल ही में शरीफुल इस्लाम ने जमानत की मांग की थी, हालांकि बांद्रा पुलिस ने इस याचिका का विरोध किया है और कहा है कि उनके पास शरीफुल के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी।

बांद्रा कोर्ट में बांद्रा पुलिस ने शरीफुल इस्लाम की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल किया है। इसमें उन्होंने फोरेंसिक जांच के हवाले से कहा है कि सैफ अली खान के शरीर से मिला चाकू का टुकड़ा और क्राइम सीन से मिला चाकू का टुकड़ा, शरीफुल इस्लाम के पास मिले चाकू से मैच करता है।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

पुलिस ने इस बात पर भी जोर दिया कि शरीफुल इस्लाम बांग्लादेशी नागरिक है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहा था। इस बात की भी आशंका है कि जमानत मिलते ही वो बांग्लादेश भाग सकता है। पुलिस का कहना है कि शरीफुल इस्लाम द्वारा किया गया क्राइम बेहद गंभीर प्रवृत्ति का है और उनके पास उसके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

शरीफुल इस्लाम ने जमानत याचिका में कहा- आरोप काल्पनिक हैं

18 जुलाई को शरीफुल इस्लाम ने जमानत याचिका दायर की है। उनकी तरफ से वकील विपुल दुशिंग ने याचिका में लिखा है कि शरीफुल का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। घटना की जांच लगभग पूरी हो चुकी है, अब सिर्फ चार्ज शीट दाखिल करना बचा है। CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और जरूरी सबूत पहले ही अभियोजन पक्ष के पास मौजूद हैं। सबूतों के साथ छेड़छाड़ होने और गवाहों को प्रभावित करने जैसा अब कोई खतरा नहीं है।

शरीफुल इस्लाम की गिरफ्तारी 18 जनवरी को हुई थी।

शरीफुल इस्लाम की गिरफ्तारी 18 जनवरी को हुई थी।

वकील का कहना है कि मौजूदा FIR में शिकायतकर्ता की काल्पनिक कहानी के अलावा कुछ नहीं है। यही वजह है कि शरीफुल इस्लाम को अब जमानत दे दी जानी चाहिए।

दायर की गई याचिका में ये भी कहा गया है कि इस मामले में BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 47 का उल्लंघन हुआ है, जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी के कारणों और जमानत के अधिकारों के बारे में सूचित किया जाता है।

15 जनवरी को सैफ अली खान पर हुआ था हमला

15 जनवरी की रात सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया था। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर में करीब 2.30 बजे हुई।

घटना की रात का सीसीटीवी फुटेज।

घटना की रात का सीसीटीवी फुटेज।

हाउस मेड ने पुलिस को बताया था कि देर रात उसे बाथरूम के पास अचानक कोई परछाई नजर आई उसे लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आए होगी, लेकिन उन्हें बाद में शक हुआ तो वह आगे गई। अचानक एक व्यक्ति ने महिला के ऊपर हमला कर दिया और धारदार हथियार दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा।

इस बीच दूसरी मेड भी आ गई। इस दौरान हमलावर ने बच्चों की देखभाल करने वाली मेड (नैनी) से एक करोड़ रुपए की डिमांड की। इस दौरान सैफ अली खान भी वहां पहुंचे और उन्होंने जब देखा तो अज्ञात आरोपी और सैफ के बीच हाथापाई हुई।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.