Jwala

Express News

अपराध

संपत्ति के लालच में पोते ने ही जलाकर की दादा की हत्या

संपत्ति के लालच में पोते ने ही जलाकर की दादा की हत्या

2760506202511445291705062025075105img_20250605_132036.webp

 संपत्ति लालच में की गई इस दिल दहला देने वाली वारदात का कबीरधाम पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया पर्दाफाश
कवर्धा
। थाना सिंघनपुरी जंगल अंतर्गत दिनांक 3-4 जून 2025 की दरम्यानी रात ग्राम बामी में घटित इस हृदय विदारक घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। मृतक झड़ी राम साहू (65 वर्ष) को रात करीब 1:30 बजे सोते वक्त आग के हवाले कर दिया गया। जलती हालत में वे अपने घर के भीतर पहुंचे और पत्नी को पुकारा। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
घटनास्थल की स्थिति, मृतक की जलने की अवस्था और आसपास फैली पेट्रोल जैसी गंध को देखते हुए यह स्पष्ट था कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक पूर्व नियोजित हत्या है।
एफएसएल टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण कर एंटीमार्टम बर्निंग की पुष्टि की गई।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं  पंकज पटेल के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोहारा प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा एवं सिंघनपुरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोशन बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से विवेचना आरंभ की।

Image after paragraph


तकनीकी और पारिवारिक पहलुओं की बारीकी से जांच के पश्चात मृतक के पोते दीपक साहू पिता इटवारी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने कबूल किया कि वह इस बात से नाराज था कि दादा ने अपनी जमीन का हिस्सा उसके पिता को न देकर अन्य बेटों को दे दिया। इस आशंका और क्रोध में कि उसे भविष्य में कुछ नहीं मिलेगा, उसने पेट्रोल डालकर दादा को आग लगा दी।
आरोपी को हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 111 के तहत हिरासत में लेकर  गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा ASI संजीव तिवारी, HC चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी, आरक्षक मनीष सिंह का विशेष योगदान था।
बीते 4 दिनों में जिले में तीन हत्याओं की घटनाएं सामने आईं, जिनमें से दो मामलों का पुलिस द्वारा त्वरित खुलासा कर लिया गया है। यह तथ्य ध्यान देने योग्य है कि इन घटनाओं में पुलिस भय या दबाव की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि आपसी तनाव, संपत्ति का विवाद, आवेश और पारिवारिक द्वेष जैसे कारण प्रमुख रहे हैं।
पुलिस का भय या उपस्थिति ऐसी घटनाओं में तब कोई असर नहीं डाल पाती जब अपराध आवेश और निकट पारिवारिक संबंधों की आड़ में रचा जाता है।
ऐसे मामलों में जहां अपराध भावनात्मक आवेग, आंतरिक द्वेष या संपत्ति की भूख से उपजते हैं, वहां समाज के हर व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कबीरधाम पुलिस हर घटना को गंभीरता से ले रही है, हर पहलू की जांच कर रही है और अपराधियों को कानून के कठघरे में ला रही है।
यह संदेश साफ है – कोई भी अपराध कबीरधाम पुलिस की नजर से बच नहीं सकता। अपराधियों को उनकी नियति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
पुलिस हर परिस्थिति में चौकस, संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से सहयोग की अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कबीरधाम पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.