Jwala

Express News

अपराध

गली विवाद में दी जान: फेसबुक पर लाइव आकर खाया जहर, दो पार्षदों समेत 7 पर FIR

हिसार के नारनौंद में गली विवाद के कारण युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दो पार्षदों समेत सात पर FIR दर्ज की गई है।

221120820250456401280x720_2521004-suicide-case.webp

गली विवाद में दी जान : हरियाणा के हिसार जिले की नारनौंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 में एक युवक ने पड़ोसियों व दो पार्षदों से तंग आकर फेसबुक पर लाइव आकर जहरीली वस्तु निगल ली। जहर के प्रभाव से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पार्षद टेकराम शर्मा, देवेंद्र उर्फ गोलू सहित सात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा के उसके परिजनों को सौंप दिया है।

गली में कीचड़ को लेकर पार्षद से बहस

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

मृतक के बेटे भूपेंद्र ने बताया कि 7 अगस्त को उनकी गली में सीवर लाइन डालने के लिए गली खोदी गई थी, जिससे गली में कीचड़ जमा हो गया। उन्होंने स्थानीय वार्ड नंबर 10 के पार्षद टेकराम से रास्ता ठीक करने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर पिता नीरज खुद मिट्टी डालकर ठीक करने लगे तो पार्षद टेकराम ने वार्ड 13 के पार्षद देवेंद्र उर्फ गोलू को बुला लिया।

पड़ोसियों ने पीटा और शिकायत भी दर्ज करवाई

भूपेंद्र का आरोप है कि पार्षद गोलू ने भी उसके पिता के साथ गाली-गलौज कर धमकी दी थी। उसके बाद से ही वो परेशान रहने लगे थे। अगले दिन 8 अगस्त को सुबह उसके पिता खेत से वापिस घर आ रहे थे, तभी उनका पड़ोसी अनिल गली में मिट्टी डाल रहा था। रास्ता बंद होने पर उसके पिता ने बैलगाड़ी हटाने को कहा। इसी दौरान अनिल का बेटा अमन, उसकी पत्नी नीलम, सुनील उर्फ शिन्नू और निकी मौके पर आ गए। सभी ने मिलकर उसके पिता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लेकिन उसी दिन अनिल ने उनके खिलाफ भी शिकायत दे दी।

दोस्त ने सल्फास खाने की जानकारी दी

10 अगस्त को थाना नारनौंद में महिला जांच अधिकारी के सामने दोनों पक्ष बुलाए गए। भूपेंद्र के अनुसार उसके पिता नीरज पहले से हार्ट पेशेंट है। बहस के दौरान अधिकारी ने उन्हें बाहर बैठने को कहा था जिसके बाद उसके पिता घर आ गए थे। भूपेंद्र ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह 8:50 बजे उनके दोस्त संदीप सैनी ने फोन कर सूचना दी कि उसके पिता ने सल्फास खा लिया है। उनका पड़ोसी राकेश उन्हें तुरंत नारनौंद के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। नागरिक अस्पताल हिसार में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

भूपेंद्र का आरोप है कि अनिल, अमन, नीलम, सुनील उर्फ शिन्नू, निकी, वार्ड 10 के पार्षद टेकराम और वार्ड 13 पार्षद देवेंद्र उर्फ गोलू की वजह से उनके पिता ने आत्महत्या की। पुलिस ने मृतक के बेटे भूपेंद्र के बयान पर सात पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि दो पार्षदों समेत सात पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी इस मामले में आरोपित होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.