Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

होटल मालिक गिरफ्तार, चला रहा था सेक्स रैकेट

होटल मालिक गिरफ्तार, चला रहा था सेक्स रैकेट

37116092025150723968160920250945451000077634.webp

दुर्ग। वैशाली नगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे होटल मालिक निखिल मेश्राम उर्फ निक्कु उर्फ अमित (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक तीन आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। होटल ईशा में देह व्यापार कांड की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी निखिल मेश्राम बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाकर उन्हें होटल में ठहराता था। इसके बाद ग्राहकों को फंसाने के लिए युवतियों के फोटो और डिटेल्स ह्वाट्सऐप पर भेजे जाते थे। तय रकम के बाद ग्राहकों को होटल में बुलाकर अवैध गतिविधि कराई जाती थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे सौदेबाजी में आरोपी का मोबाइल फोन अहम कड़ी था। मोबाइल के जरिए ही आरोपी ग्राहकों से संपर्क करता और युवतियों की फोटो भेजकर डील फाइनल करता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से मोबाइल जब्त कर लिया है। एक तय रकम के बाद ग्राहक को होटल में बुलाकर अवैध गतिविधि कराई जाती थी। इस सौदेबाजी में आरोपी का मोबाइल मुख्य भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। बता दें कि इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब निखिल मेश्राम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मोबाइल की डिजिटल जांच कर रही है ताकि और भी सुराग मिल सकें। पुलिस को शक है कि आरोपी का नेटवर्क राज्य से बाहर भी फैला हुआ है। जांच के बाद और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.