Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे विभिन्न समस्याओं के आवेदन, अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही के दिए निर्देश

कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे विभिन्न समस्याओं के आवेदन, अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही के दिए निर्देश

4230110202602041729630092026121031whatsappimage2026-09-30at5.24.15pm.webp

जनदर्शन में प्राप्त हुए 80 आवेदन
दुर्ग।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 80 आवेदन प्राप्त हुए। 
इसी कड़ी में भिलाई निवासी ने पुनः लगाए गए बैरिकेड को हटाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि नेहरू नगर स्थित केपीएस स्कूल के समीप मुख्य मार्ग पर पुनः बैरिकेड्स लगाए जाने से आम नागरिकों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। व्यस्त मार्ग पर बैरिकेडिंग के कारण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम भिलाई को जांच कर कार्यवाही करने को कहा। 
नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत सुपेला के संजय नगर (लोधीपारा), वार्ड क्रमांक 06 के वार्डवासियों ने अमृत मिशन जल प्रदाय योजना के तहत लगाए गए नल कनेक्शन को बंद करने के लिए आवेदन दिया है। वार्डवासियों का कहना है कि योजना के तहत नल कनेक्शन लगाए जाने के बावजूद नलों से पानी नहीं आता है। इसके बाद भी उन्हें जलकर के नाम पर भारी-भरकम बिल दिया जा रहा है, जबकि वे जल प्रदाय योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस पर अपर कलेक्टर ने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
अहिवारा तहसील के ग्राम नारधा वासियों ने पंचायत द्वारा कुछ लोगों को ही बेजा कब्जा हटाने दिए गए नोटिस को निरस्त करने और अतिक्रमण पर कार्यवाही करने आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम नारधा में बेजा कब्जा हटाने के लिए कुछ लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत गांव के दोनों खेल मैदान, चारागाह भूमि, घरसा रोड, मुक्तिधाम, गलियों, चौक-चौराहों, मंदिर-देवालयों और आम रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक है। इसके बावजूद पंचायत द्वारा केवल 4-5 लोगों को ही बेजा कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने जारी नोटिस निरस्त कर सार्वजनिक भूमि का सीमांकन कराने और अतिक्रमण के मामलों में समान रूप से नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है। इस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार अहिवारा को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.