Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

जर्जर पानी टंकी बनी जान का खतरा, आसपास रह रहे परिवारों में दहशत : अरुण वोरा

जर्जर पानी टंकी बनी जान का खतरा, आसपास रह रहे परिवारों में दहशत : अरुण वोरा

14401102026020901470300920260712381001969022.webp

दुर्ग। पद्मनाभपुर में वोरा-निवास के करीब स्थित पानी की टंकी लंबे समय से जर्जर हालत में है। टंकी के आसपास रहने वाले परिवारों के लिए यह गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है। टंकी के पास स्थित कुएं के ऊपर लगे टीना शेड भी कई जगह से खराब हो चुके हैं। कुएं में गंदगी जाने की शिकायत भी सामने आ रही है, जिससे पेयजल की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह पानी टंकी पद्मनाभपुर क्षेत्र के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी हुई है। उपलब्ध नगर निगम संबंधी जानकारी के अनुसार पद्मनाभपुर टंकी क्षेत्र में वार्ड 43, 44, 45 और 46 शामिल हैं।

Image after paragraph


वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जिस पानी टंकी से बड़ी संख्या में परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, उसकी जर्जर स्थिति को नजरअंदाज करना गंभीर लापरवाही है। टंकी के आसपास रहने वाले परिवारों को लगातार भय के माहौल में रहना पड़ रहा है। यदि समय रहते तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।
अरुण वोरा ने प्रशासन से मांग की कि पद्मनाभपुर पानी टंकी का तत्काल निरीक्षण कर उसकी स्थिति की सार्वजनिक रिपोर्ट जारी की जाए और आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं।अगर कोई घटना होती है तो इसका जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी

Image after paragraph



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.