होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग निगम के कर्मचारियों में खुशियों की लहर
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग निगम के कर्मचारियों में खुशियों की लहर,
आयुक्त द्वारा जारी की गई 5 करोड़ की लंबित उपादान जीपीएफ एनपीएस और अवकाश नगदीकरण की राशि,
10 माह का जी.पी.एफ एवं एन.पी.एस भुगतान, निगम कर्मचारियों को बड़ी राहत
2.26 करोड़ राशि खातों में अंतरित, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिला लाभ
उपादान 2 करोड़
एनपीएस जीपीएफ 2 करोड़
अवकाश नगदीकरण 1 करोड़,अवकाश नगदीकरण व उपादान भुगतान पर आयुक्त का आश्वासन, कर्मचारी संघ ने जताया आभार,
दुर्ग/ / नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लंबित जी.पी.एफ (GPF) एवं एन.पी.एस (NPS) की राशि का भुगतान कर दिया गया है।
आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशन में मई 2025 से फरवरी 2026 तक के 10 माह की राशि, लगभग 2 करोड़ 26 लाख रुपये, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के खातों में सफलतापूर्वक अंतरित की गई।
इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में भी निगम प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लगभग 1.5 करोड़ रुपये की उपादान (ग्रेच्युटी) राशि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खातों में जमा की गई है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है।
अवकाश नगदीकरण के संबंध में भी आयुक्त द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के खाते में 66.50 लाख जमा कर दिया गया. तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के अधिकारियों के अवकाश नगदीकरण की राशि सोमवार को उनके खातों में जमा कर दी जाएगी।इन सभी सकारात्मक पहलुओं से निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों में संतोष एवं खुशी का माहौल है।
आयुक्त द्वारा जारी की गई 5 करोड़ की लंबित उपादान जीपीएफ एनपीएस और अवकाश नगदीकरण की राशि
10 माह का जी.पी.एफ एवं एन.पी.एस भुगतान, निगम कर्मचारियों को बड़ी राहत
2.26 करोड़ राशि खातों में अंतरित, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिला लाभ,उपादान 2 करोड़ ,एनपीएस जीपीएफ 2 करोड़ ,अवकाश नगदीकरण 1 करोड़,अवकाश नगदीकरण व उपादान भुगतान पर आयुक्त का आश्वासन, कर्मचारी संघ ने जताया आभार,स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, योगेंद्र वर्मा सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आयुक्त सुमित अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है और निगम प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
निगम प्रशासन ने भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.