होम / दुर्ग - भिलाई / सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
दुर्ग - भिलाई
सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
विष्णु पाठक की अगुवाई में प्रतिभाओं का सम्मान, 80 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

भिलाई। सरयूपारीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में समाज के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विष्णु पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और समाज के पदाधिकारियों की सहभागिता से आयोजित समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश रहे, जबकि समाज के गौरव एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान प्रदान किया गया। विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें आगे भी निरंतर मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ खेल और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विष्णु पाठक ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देने की पहल को आगे बढ़ाया। समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और समाज के सदस्यों की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा और महासचिव राम लक्ष्मण मिश्रा सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभाओं की उपलब्धियों को मंच से सराहा गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.