Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की विकसित भारत की कल्पना

जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की विकसित भारत की कल्पना

6310310202614242133003102026111911whatsappimage2026-10-03at4.45.41pm(1).webp

जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया उत्साहवर्धन
-’मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

दुर्ग।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत झाडूराम देवांगन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में ’मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, साजा विधायक ईश्वर साहू और वरिष्ठ नागरिक सुरेन्द्र कौशिक सहित सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। 
      विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, विचारों एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग, पाटन एवं धमधा विकासखण्ड से हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्तर के 60 तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के 60 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता, सकारात्मक सोच, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा विकसित भारत की परिकल्पना को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपने विचारों और प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत के भविष्य को लेकर अपनी कल्पनाएं साझा कीं।

Image after paragraph


    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेरे सपनों का भारत विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से साकार करते हुए तकनीक, संस्कार, स्वच्छता और विकसित भारत की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। स्कूल की बालिकाओं ने प्रभावी भाषण के माध्यम से देश के विकास में युवाओं की भूमिका और अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि देखकर प्रसन्नता हुई। यही नई पीढ़ी के विचार और संकल्प विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं। 
        साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं बालकों में आत्मविश्वास और सृजनशीलता को बढ़ाती है। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा गया कि शिक्षा केवल सरकारी नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर किसान, व्यापारी और इंजीनियर बनने के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आधार है। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प में सभी नागरिकों की सहभागिता का आह्वान करते हुए प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
         इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, दिलीप साहू, तेखन सिन्हा, डीईओ जगजीत सिंह धीर, डॉ. आनंद गौतम, बीईओ, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और नागरिकगण उपस्थित रहे।

Image after paragraph



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.