होम / दुर्ग - भिलाई / सेवा संकल्प मुहिम बनी मिथलेश साहू के परिवार का सहारा
दुर्ग - भिलाई
सेवा संकल्प मुहिम बनी मिथलेश साहू के परिवार का सहारा
दृष्टिबाधित दिव्यांग को मिली मदद, परिवार को ठंड से राहत और पत्नी को मिली मोटराइज्ड ट्राइसायकल
दुर्ग। शासन की संवेदनशील 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत अंतिम व्यक्ति तक त्वरित राहत पहुँचाने का प्रयास रंग ला रहा है। इसी कड़ी में खुर्सीपार (भिलाई), जिला दुर्ग के निवासी मिथलेश साहू के परिवार को एक नया संबल और जीवन जीने की नई उम्मीद मिली है। मिथलेश साहू 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित दिव्यांग हैं और उनकी पत्नी भी अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। परिवार में कोई अन्य कमाने वाला सदस्य न होने के कारण वे भिक्षाटन कर किसी तरह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करते आ रहे थे। दोनों बच्चे शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं। अत्यधिक निर्धनता के कारण ठंड के मौसम में अपने एवं बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था कर पाना उनके लिए अत्यंत कठिन था। अपनी इस विवशता को लेकर मिथलेश साहू ने कलेक्टर श्री अभिजित सिंह के समक्ष गुहार लगाई थी। मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मिथलेश साहू और उनके दोनों बच्चों के लिए 03 नग गुणवत्तापूर्ण जैकेट, उनकी पत्नी के लिए 01 नग शॉल तथा परिवार के लिए 04 नग गर्म ब्लैंकेट प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, उनकी पत्नी की शारीरिक असमर्थता को ध्यान में रखते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 01 नग मोटराइज्ड ट्राइसायकल और 01 जोड़ी बैसाखी भी प्रदाय की गई।सहायता प्राप्त होने पर भावुक हुए मिथलेश साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, शासन की सेवा भावना और प्रशासन की इस मदद से हमारी बड़ी परेशानी दूर हो गई है। हम सपरिवार शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।"
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.