होम / दुर्ग - भिलाई / केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से महापौर अलका बाघमार ने की दिल्ली में सौजन्य भेंट
दुर्ग - भिलाई
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से महापौर अलका बाघमार ने की दिल्ली में सौजन्य भेंट
दुर्ग /नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज दिल्ली में अपने एमआईसी सदस्यो देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शेखर चंद्राकर, शशि साहू एवं पार्षद अजित वैद्य के साथ केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास विभाग के राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर दुर्ग शहर के समग्र विकास, अधोसंरचना विस्तार, नगरीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने दुर्ग नगर निगम के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को राज्य सरकार की सहमति से अतिशीघ्र कार्ययोजना बनाकर लागू करने हेतु सहमति प्रदान की तथा शीघ्र सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से दुर्ग शहर के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
यह भेंट दुर्ग शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.