होम / दुर्ग - भिलाई / गणेशोत्सव झांकी कार्यक्रम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने धमधा पुलिस की सतर्क कार्रवाई, 507 लोहे के कड़े निकलवाकर सुरक्षित रखवाए
दुर्ग - भिलाई
गणेशोत्सव झांकी कार्यक्रम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने धमधा पुलिस की सतर्क कार्रवाई, 507 लोहे के कड़े निकलवाकर सुरक्षित रखवाए
*बाजार ग्राउंड धमधा में आयोजित झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 6,000–7,000 दर्शक शामिल हुए।*
▪️ *कार्यक्रम के दौरान संज्ञेय अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने थाना धमधा पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी गई।*
▪️ *युवा वर्ग के कुछ लोगों द्वारा पहने गए अलग-अलग प्रकार के 507 लोहे के कड़े पुलिस टीम द्वारा निकलवाकर सुरक्षित रखवाए गए।*
▪️ *पुलिस की सतर्कता एवं लगातार निगरानी के कारण कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव अथवा अप्रिय घटना सामने नहीं आई।*
▪️ *धमधा पुलिस की टीम ने कार्यक्रम के प्रारंभ से समापन तक सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखी।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 29.09.2026 को बाजार ग्राउंड धमधा में गणेशोत्सव समिति धमधा द्वारा आयोजित “दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार, ग्राम पटपर” के झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों तथा अन्य जिलों से लगभग 6,000–7,000 दर्शक पहुंचे। संज्ञेय अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना धमधा पुलिस द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ होने से ही सतर्कता बरती गई।
संक्षिप्त विवरण
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए थाना धमधा पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार निगरानी रखी गई। कार्यक्रम में आए युवा वर्ग के कुछ लोगों द्वारा पहने गए विभिन्न प्रकार के लोहे के कड़े निकलवाकर पुलिस द्वारा सुरक्षित रखवाए गए। पुलिस टीम की सतर्कता एवं निरंतर निगरानी के फलस्वरूप कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव अथवा अप्रिय घटना नहीं हुई।
स्थल
बाजार ग्राउंड, धमधा, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
507 नग विभिन्न प्रकार के लोहे के कड़े सुरक्षित रखवाए गए।
सराहनीय कार्य
कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा श्रीमती बैजंतीमाला तिग्गा, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री दानेश्वर साह, निरीक्षक महेश ध्रुव, निरीक्षक भीष्म पिस्दा एवं थाना धमधा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
—0000—
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.