होम / दुर्ग - भिलाई / पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 06 अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित
दुर्ग - भिलाई
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 06 अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित
▪️ *रक्षित केन्द्र दुर्ग के दधीचि प्रशिक्षण हॉल में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।*
▪️ *सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में 35 से 40 वर्षों की सेवा के दौरान के अनुभव साझा किए।*
▪️ *कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।*
▪️ *अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दी गई सेवाओं एवं उनके अनुभवों को विभाग के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।*
▪️ *कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय, रक्षित केन्द्र दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे*।
मुख्य बिंदु
दिनांक 30.09.2026 को रक्षित केन्द्र दुर्ग स्थित प्रशासनिक भवन के दधीचि प्रशिक्षण हॉल में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 06 अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
संक्षिप्त विवरण
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में अपनी 35 से 40 वर्षों की सेवा अवधि के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों की दीर्घकालीन सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उनके अनुभव विभाग के लिए उपयोगी एवं प्रेरणास्रोत हैं। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के पश्चात भी विभागीय स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध रहेगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारी
1. निरीक्षक (एम) श्रीमती सावित्री धुर्वे, मुख्य लिपिक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग।
2. सउनि अनिल सिंह।
3. सउनि रामस्वरूप कुरेशिया।
4. सउनि मानसिंह सोनवानी।
5. प्र.आर. 225 रामलखन सिंह।
6. म.प्र.आर. 246 पुसु राजपूत।
सराहनीय कार्य
कार्यक्रम के आयोजन में रक्षित केन्द्र दुर्ग एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक दुर्ग रामकुमार गरेवाल, आंकिक शाखा, पुलिस कार्यालय एवं रक्षित केन्द्र दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
—0000—
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.