Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.365 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा 68,600 रुपये कीमत का जप्त

अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.365 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा 68,600 रुपये कीमत का जप्त

530300920261705281010248934.jpg

*मुखबिर सूचना पर नंदिनी नगर पुलिस ने अहिवारा-बेरला कुम्हारी बाईपास रोड के किनारे संदिग्ध महिला को गांजा सहित पकड़ा।*

▪️ *आरोपिया के कब्जे से 1.365 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत 68,600 रुपये जप्त किया गया।*

▪️ *आरोपिया गांजा बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।*

▪️ *आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।*

▪️ *आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 30.09.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर महिला केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।*

 

मुख्य बिंदु

दिनांक 30.09.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नंदिनी नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की तैयारी कर रही महिला को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।

 

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 30.09.2026 को नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अहिवारा से बेरला-कुम्हारी बाईपास रोड के किनारे मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेही महिला को पकड़ा गया।

 

पूछताछ में महिला ने अपना नाम लक्ष्मी बाई सोनी, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.365 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत 68,600 रुपये जप्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर महिला केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

 

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपिया द्वारा मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर अहिवारा-बेरला कुम्हारी बाईपास रोड के किनारे संभावित ग्राहकों की तलाश कर बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गांजा सहित पकड़ा।

 

घटना स्थल

अहिवारा से बेरला-कुम्हारी बाईपास रोड के किनारे, थाना नंदिनी नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

 

आरोपी का नाम

 

1. लक्ष्मी बाई सोनी, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।

 

जप्त सामग्री

 

1. 1.365 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत 68,600 रुपये।

 

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिया को मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।

 

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार सहित जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा तथा अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। नशे से संबंधित सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी दी जा सकती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.