होम / दुर्ग - भिलाई / पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण
दुर्ग - भिलाई
पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण
पोटियाकला में विकास कार्यों को मिली गति, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण
*सद्गुरु कबीर सत्संग भवन में ₹15 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण*
दुर्ग। पोटियाकला वार्ड में क्षेत्रवासियों की सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के व्यवस्थित विकास को लेकर विकास कार्य लगातार जारी हैं। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से पोटियाकला वार्ड स्थित श्री सद्गुरु कबीर सत्संग भवन परिसर में ₹15 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण कराया गया है।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने सत्संग भवन परिसर का निरीक्षण कर पूर्ण हुए कार्यों का जायजा लिया। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण इस परिसर में पेवर ब्लॉक लगाए जाने से परिसर में स्वच्छता, सुविधा और सुंदरता में वृद्धि हुई है। अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि जो कहा, सो किया। जनता से किया गया प्रत्येक वादा हमारे लिए केवल घोषणा नहीं, बल्कि एक संकल्प है। उस संकल्प को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
*दईहान स्थल का भी किया निरीक्षण*
इसी क्रम में मंत्री गजेन्द्र यादव ने पोटियाकला वार्ड स्थित दईहान स्थल का भी निरीक्षण किये। स्थानीय नागरिकों की मांग पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिये।
निरीक्षण के दौरान दईहान परिसर में पेवर ब्लॉक, डोम शेड सहित आवश्यक सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों की रूपरेखा पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने तथा निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और सामाजिक उपयोग के स्थलों का बेहतर विकास क्षेत्रवासियों की सुविधा से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे स्थानों पर आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर उन्हें स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता है।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता और नागरिकों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के साथ ही उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विकास कार्यों का स्थायी लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.