होम / दुर्ग - भिलाई / ऑनलाइन सामान वितरण में गबन का खुलासा, कंपनी के सुपरवाइजर पर 1.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
दुर्ग - भिलाई
ऑनलाइन सामान वितरण में गबन का खुलासा, कंपनी के सुपरवाइजर पर 1.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
भिलाई चरोदा क्षेत्र में ऑनलाइन सामान वितरण से प्राप्त नकद राशि में गबन एवं धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में एनटेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अशोक कुमार वैष्णव (56 वर्ष), निवासी नया राम मंदिर के पास, भिलाई चरोदा ने थाना भिलाई चरोदा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रार्थी के अनुसार उनकी कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर जतिन कुमार झा द्वारा ऑनलाइन सामान वितरण से प्राप्त नकद राशि को बैंक में कम जमा किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने बैंक में कुल 3,35,715 रुपये जमा किए, जबकि कंपनी वाउचर के अनुसार 5,21,046 रुपये जमा किया जाना था। इस प्रकार 1,85,351 रुपये का गबन किया गया, जिसमें से बाद में 80,000 रुपये जमा कर दिए गए। शेष 1,05,040 रुपये जमा नहीं कर आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की गई।
पुलिस ने उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 316(D), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई है तथा प्रकरण में विधिवत वैधानिक कार्यवाही जारी है।
घटना स्थल:
एनटेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, भिलाई चरोदा क्षेत्र
आरोपी का विवरण:
जतिन कुमार झा, उम्र 30 वर्ष, निवासी बलदेवबाग वार्ड क्रमांक 15, थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव
जप्त सामग्री:
प्रकरण से संबंधित दस्तावेज, वाउचर एवं बैंक अभिलेख
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना भिलाई चरोदा में पदस्थ निरीक्षक, विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.