Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी सामग्री व प्रमाण पत्र

स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी सामग्री व प्रमाण पत्र

556031020260941301010308625.jpg

स्वच्छता मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत कड़ी, इनके सम्मान से बढ़ता है मनोबल,गजेंद्र यादव,

-स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में स्वच्छता मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका,महापौर अलका बाघमार,

दुर्ग// नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को हिंदी भवन के सामने स्वच्छता एवं सेवा की भावना को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने स्वच्छता मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं स्वच्छता मित्रों को साड़ी, टी-शर्ट, चटाई सहित अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई।कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, कमिश्नर लीना कोसम, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान स्वच्छता मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई तथा स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छता मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रतिदिन सुबह से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता मित्र पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ अपना दायित्व निभाते हैं। इनके परिश्रम से शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया था और आज उनके जयंती दिवस पर स्वच्छता मित्रों का सम्मान करना उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर शहर का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि स्वच्छता मित्र नगर निगम परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने में स्वच्छता मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्रों के बेहतर कार्यों को प्रोत्साहित करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को सेवा और जिम्मेदारी से जोड़ा था। उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और जनभागीदारी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में निगम के साथ सहयोग करें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही दुर्ग को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल, शिव नायक, पार्षद कुलेश्वर साहू, जितेंद्र महोविया, कमल देवांगन, कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दिवन, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए जाने से उनके बीच खुशी एवं उत्साह का वातावरण रहा। निगम प्रशासन द्वारा कहा गया कि स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.